Suchana Seth Latest Updates: गोवा पुलिस को उस कमरे से खांसी की दवाई की दो खाली बोतलें मिली हैं जहां एक स्टार्टअप सीईओ ने अपने चार वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या की थी. दवा की बोतलें मिलने से ऐसे संकेत मिलते हैं कि आरोपी ने अपराध से पहले बच्चे को दवा की भारी खुराक दी होगी और यह सुनियोजित हत्या का मामला है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार पोस्टमॉर्टम से सामने आया है कि दम घुटने से बच्चे की मौत हुई. ये काम तकिए या किसी कपड़े से किया गया.
आरोपी सूचना सेठ ने अपने चार वर्षीय बेटे की कथित तौर पर गोवा में हत्या कर दी और फिर उसके शव को बैग में भरकर टैक्सी से पड़ोसी राज्य कर्नाटक चली गई. सेठ को सोमवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को उन्हें गोवा लाया गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि जिस सर्विस अपार्टमेंट के कमरे में महिला रुकी थी उसकी जांच के दौरान उन्हें खांसी की दवाई की दो खाली बोतलें (एक बड़ी और दूसरी छोटी) मिली. उन्होंने कहा,''शव के पोस्टमार्टम से यह संभावना जताई गई है कि बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई है और शव पर संघर्ष के कोई निशान नहीं है.''
अधिकारी ने कहा,'' हम इस संभावना की जांच कर रहे हैं कि क्या महिला ने बच्चे की हत्या करने से पहले उसे खांसी की दवाई की भारी खुराक दी थी.'' उन्होंने कहा कि सर्विस अपार्टमेंट के कर्मचारियों से पूछताछ में सामने आया है कि महिला ने उनसे खांसी होने का दावा कर दवाई की एक छोटी बोतल खरीदने के लिए कहा था. वहीं, ऐसा हो सकता है कि उसके पास दवाई की बड़ी बोतल पहले से ही हो. अधिकारी ने कहा,''यह सुनियोजित हत्या का मामला लगता है.''
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध में शामिल होने से इंकार किया है और दावा किया कि जब वह सोकर उठी तो बच्चा मर चुका था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,''हमें उसकी बातों में विश्वास नहीं है. जांच से बच्चे की हत्या के कारण का पता चलेगा. फिलहाल हमें पता है कि उसके और उसके पति के बीच अनबन चल रही थी जिसकी वजह से उसने यह किया होगा.''
महिला छह जनवरी को सर्विस अपार्टमेंट में आई थी और दो दिनों तक वहां रहने के बाद सोमवार को टैक्सी से बेंगलुरु चली गई. सीईओ की गिरफ्तारी के बाद गोवा के मापुसा शहर की एक अदालत ने मंगलवार को उसे छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया.
बच्चे के पिता वेंकट रमन इन दिनों इंडोनेशिया के जर्काता में रह रहे हैं और मंगलवार रात वह चित्रदुर्ग के हिरियुर पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया. हिरियूर तालुक अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. कुमार नाइक ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘बच्चे की मौत गला दबाकर की गई. ऐसा लग रहा है कि तकिया या किसी अन्य चीज का इस्तेमाल किया गया है. ऐसा नहीं लगता कि हाथों से गला घोंटा गया.....'' नाइक ने बताया कि बच्चे के शरीर से खून निकलने या फिर संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं.
सेठ ‘द माइंडफुल एआई लैब' की सीईओ है और ‘लिंक्डइन' पर उनके पेज के अनुसार वह कृत्रिम मेधा (एआई) एथिक्स विशेषज्ञ और डेटा वैज्ञानिक हैं.
इन्हें भी पढ़ें
"नाक से निकला था खून..." : डॉक्टर ने बताया एक स्टार्टअप की CEO ने कैसे ली 4 साल के बेटे की जान
"पति से तनावपूर्ण रिश्ते, तलाक...": इस वजह से सूचना सेठ ने की 4 साल के बेटे की हत्या! पुलिस को शक
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं