विज्ञापन

बेंगलुरु में कैब ड्राइवर की दरिंदगी, पत्नी समेत परिवार के 7 लोगों को मार डाला , एक-एक करके बुलाया 2 दिन में पूरा परिवार खत्म

बेंगलुरु में हुई एक खतरनाक वारदात ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया. यहां एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी समेत उसके परिवार के 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. उसने 7 साल के बच्चे को भी नहीं छोड़ा.

बेंगलुरु में कैब ड्राइवर की दरिंदगी, पत्नी समेत परिवार के 7 लोगों को मार डाला , एक-एक करके बुलाया 2 दिन में पूरा परिवार खत्म
बेंगलुरु में कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 लोगों को मार डाला (फोटो:NDTV)
  • बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी और ससुराल के छह सदस्यों की हत्या कर दी.
  • आरोपी इंदुशेखर ने विवाद के चलते पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों को अलग-अलग बहानों से घर बुलाकर मार डाला था.
  • हत्या के बाद आरोपी ने शवों को अपनी कार में डालकर नंदी हिल्स के आसपास अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था.
बेंगलुरु:

बेंगलुरु में हुए एक हत्याकांड से पूरा शहर हिल गया. एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी समेत उसके परिवार के 6 सदस्यों की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी में विवाद होता रहता था, जहां पत्नी के परिवार के लोग उसका साथ देते थे, इस बात से कैब ड्राइवर नाराज था, जिसके बाद उसने हत्याकांड को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया. पहले उसने पत्नी को मारा और फिर एक-एक करके ससुराल पक्ष के लोगों को घर बुलाया और उन्हें मार डाला, इस तरह से उसने 2 दिन में पूरा परिवार खत्म कर दिया, आरोपी का नाम इंदुशेखर बताया जा रहा है, जिसने 7 साल के मासूम बच्चे को भी नहीं छोड़ा और उसकी भी हत्या कर दी. 

बेंगलुरु के हत्याकांड से पुलिस भी हैरान

आरोपी इंदुशेखर बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके में बशम सर्किल के पास रहता है, वह कैब ड्राइवर है. पुलिस ने बताया कि उसकी शादी 20 साल पहले सुनीता नाम की महिला से हुई थी. लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. सुनीता के घरवाले भी बार-बार उनके झगड़े में दखल देते थे, जिससे इंदुशेखर नाराज रहता था. पुलिस ने बताया कि उसे लगता था कि ससुराल वाले उसकी शादीशुदा जिंदगी में दखल दे रहे हैं और उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़का रहे हैं. उसका गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसने पूरे परिवार को ही खत्म करने का प्लान बना लिया. सबसे पहले उसने सुनीता को मारा और शव को नंदी हिल्स ले गया और वहां फेंक दिया. 

सालों को पार्टी के लिए बुलाया

इसके बाद उसने अपने दोनों सालों शिवकुमार और शंकर को पार्टी के लिए बुलाया. दोनों को बताया कि सुनीता बाहर गई और पार्टी शुरू हो गई. इंदुशेखर ने दोनों को मौके पर ही मार डाला. इसके बाद उसने अपनी सास रूपावती, उसकी बहुओं दिव्या और नलिनी को भी अलग-अलग बहानों से घर बुलाया और बेरहमी से मार डाला. उसने शिवकुमार के 7 साल के बेटे पुनीत को भी मार दिया. हत्या के लिए आरोपी ने घर में रखे भारी ग्राइंडिंग स्टोन का इस्तेमाल किया था. हत्याओं के बाद आरोपी ने घर की सफाई की ताकि खून के धब्बे मिटा सके. उसने हत्या में इस्तेमाल किए गए सिलबट्टे को भी केमिकल्स की मदद से साफ किया था. हत्या के बाद आरोपी ने शवों को ठिकाने लगाने के लिए भी पूरी प्लानिंग की थी, उसने शवों को अपनी कार में डाला और बेंगलुरु से करीब 60 किलोमीटर दूर चिक्कबल्लापुर जिले में नंदी हिल्स के आसपास अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया.

ये वीडियो भी देखिए

कैसे हुए घटना का खुलासा

इस पूरे मामले का खुलासा एक मिसिंग कंप्लेंट से हुआ है. बताया जा रहा है कि परिवार के कई सदस्य अचानक से लापता हो गए थे. ऐसे में रिश्तेदार ने परिवार के सदस्यों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो शक की सुई सीधे इंदुशेखर पर गई. क्योंकि कॉल रिकॉर्ड अन्य सबूत उसी की तरफ जा रहे थे, ऐसे में पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच बता दिया. इसके बाद पुलिस ने नंदी हिल्स के पास से 7 साल के पुनीत का शव बरामद किया है. पुलिस इस इलाके में सर्चिंग चला रही है, जबकि उसके घर से भी सबूत जुटाए हैं. 

ये भी पढ़ेंः हादसा देखने गए थे, हादसे का शिकार हो गए... झारखंड के खूंटी में ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, मातम में बदली दिवाली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru News, Bengaluru Crime News, Bengaluru Crime News Today, Cab Driver News, Bengaluru Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com