विज्ञापन

बेंगलुरु में CCTV में कैद हुआ शख्स का सुसाइड अटेम्प्ट, पेट में चाकू घोंपा और खुद ही काट लिया गला

बेंगलुरु के पास नेलमंगला के शांतिनगर में 40 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को चाकू मारकर और गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की. CCTV में कैद इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बेंगलुरु में CCTV में कैद हुआ शख्स का सुसाइड अटेम्प्ट, पेट में चाकू घोंपा और खुद ही काट लिया गला
man stabs himself slits throat near bengaluru cctv suicide attempt

कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. नेलमंगला तालुक के शांतिनगर इलाके में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया. पूरी घटना आसपास लगे कैमरों में भी कैद हो गई. पुलिस के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान बबलू (40) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से असम का रहने वाला है.  जानकारी के मुताबिक, बबलू ने पहले अपने पेट में चाकू घोंपा और इसके बाद अपने गले तथा हाथ पर भी गंभीर वार किए. घटना उस समय हुई जब उसकी पत्नी काम पर गई हुई थी और वह घर के पास अकेला था.

स्‍थानीय लोगों ने अस्‍पताल भ‍िजवाया

गंभीर रूप से घायल होने के कारण बबलू के शरीर से काफी मात्रा में खून बह गया, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है.

पुलिस का कहना है कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. फिलहाल आत्महत्या के प्रयास के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके. इस संबंध में नेलमंगला रूरल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है  

यह भी पढ़ें | हत्या के आरोपी का पहले हाथ काटा फिर बीच सड़क गोली मार फरार, पुणे कोर्ट के बाहर हॉरर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com