विज्ञापन

तेरे पेट में किसी और का बच्चा है, DNA टेस्ट कराऊंगा; पति के शक से तंग महिला ने चुनी मौत

Hyderabad Pregnant Woman Dies: हैदराबाद के संगारेड्डी में एक प्रेग्नेंट महिला ने आत्महत्या कर ली. उसका पति लगातार उसका डीएनए टेस्ट कराने की मांग कर रहा था. क्योंकि उसका कहना था कि यह बच्चा उसका नहीं है.

तेरे पेट में किसी और का बच्चा है, DNA टेस्ट कराऊंगा; पति के शक से तंग महिला ने चुनी मौत
प्रेग्नेंट महिला ने उठाया बड़ा कदम
  • तेलंगाना के संगारेड्डी में एक प्रेग्नेंट महिला ने आत्महत्या कर ली. उसका पति लगातार DNA टेस्ट की मांग कर रहा था
  • महिला का नाम सुष्मिता है. पति से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है.
  • सुष्मिता और अभिलाष की शादी 18 महीने पहले ही हुई थी. वह पांच महीने से प्रेग्नेंट थी.
हैदराबाद:

तेलंगाना के संगारेड्डी में एक गर्भवती महिला ने पति और सास के शक के चलते जान दे दी. 5 महीने की गर्भवती महिला के पेट में पल रहे बच्चे का पति और उसकी सास डीएनए टेस्ट कराना चाहते थे. दोनों को संदेह था कि उसके पेट में पल रहा बच्चा किसी और का है और इसलिए डीएनए टेस्ट होना चाहिए. अंत में इस बात से महिला ने शक के साये में जीने से बेहतर जान देना समझा और ऐसा अतिवादी कदम उठा लिया. मृतका की पहचान सुष्मिता के तौर पर हुई है, जिसकी 18 महीने पहले ही जी. अभिलाष नाम के शख्स से शादी हुई थी.

पति के शक में गई महिला की जान 

सुष्मिता की मां जनाबाई की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि उनकी बेटी के पति और सास को शक था कि उसका किसी और से संबंध है. इसके अलावा उनकी बेटी घरेलू हिंसा की शिकार थी और अकसर ही उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था. उन्होंने कहा कि मैं 23 जून को ही अपनी बेटी के घर गई थी और बेबी शॉवर से जुड़े आयोजन के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा कि इस दौरान भी बहस होने लगी थी. सुष्मिता की मां ने कहा कि मेरा दामाद चाहता था कि गर्भ में ही पल रहे बच्चे का डीएनए टेस्ट करा लिया जाए. 

तेलंगाना पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों के बुजुर्गों ने समझाया तो उस वक्त मामला शांत हो गया. फिर भी उत्पीड़न जारी रहा. आखिर में सुष्मिता ने फांसी ही लगा ली. अब जनाबाई ने इस मामले की विस्तार से जांच करने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि हमने मृतका की मां की शिकायत के आधार पर उसके पति जी. अभिलाष और उसकी मांग को अरेस्ट कर लिया है. इन लोगों को कोर्ट में पेश किया जाएगा औ न्यायिक रिमांड की मांग की जाएगी. पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने, क्रूरता और घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत केस दर्ज किया है.

18 महीने पहले हुई थी शादी 

दोनों की शादी 18 महीने पहले ही हुई थी. सुष्मिता पांच महीने से प्रेग्नेंट थी. लेकिन उसका पति उसे लगातार परेशान कर रहा था. जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है. अल्लादुर्ग पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर का कहना है कि अभिलाष और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में एक्शन लिया जा रहा है. 

ये भी पढ़ेंः बेंगलुरु में सरेआम खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर को बीच सड़क पर चाकुओं से गोदकर मार डाला, CCTV में कैद हुई वारदात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad Police, Pregnant Woman Dies By Suicide, Pregnant Woman Dies, Hyderabad News, Telangana News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com