विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2023

गृह मंत्रालय ने रामनवमी के दौरान हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

पुलिस ने बताया कि 30 मार्च को इस त्योहार के दौरान दो समूहों के बीच झड़पें हुई थीं. इलाके में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था और दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी.

गृह मंत्रालय ने रामनवमी के दौरान हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
हावड़ा में हिंसा के सिलसिले में 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
नई दिल्ली:

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा पर राज्य सरकार से मंगलवार को एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यपाल सी वी आनंद बोस से बात करने तथा राज्य में और खासतौर पर हावड़ा के हिंसा प्रभावित इलाकों में मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के कुछ दिनों बाद यह कदम उठाया गया है.

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने हावड़ा में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल सरकार से एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है.

पुलिस ने बताया कि 30 मार्च को इस त्योहार के दौरान दो समूहों के बीच झड़पें हुई थीं. इलाके में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था और दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी.

हावड़ा में हिंसा के सिलसिले में 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal, Mamata BAnerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com