विज्ञापन

बंगाल के मंत्री गुलाम रब्बानी का नाम सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट से गायब, तो क्या अब नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

गुलाम रब्बानी ग्वालपोखर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC)के उम्मीदवार हैं. सप्लीमेंट्री लिस्ट में उनका नाम नहीं आने के बात एक बार फिर से राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा का बाजार गर्म हो गया है.‌ (बंगाल से रंजीत यादव की रिपोर्ट)

बंगाल के मंत्री गुलाम रब्बानी का नाम सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट से गायब, तो क्या अब नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
बंगाल के मंत्री गुलाम रब्बानी
West Bengal:

पश्चिम बंगाल के मंत्री और ग्वालपोखर MLA गुलाम रब्बानी ने आरोप लगाया है कि उनका नाम सप्लीमेंट्री लिस्ट में भी नहीं आया है. उन्होंने इसपर चिंता जताई. गुलाम रब्बानी ग्वालपोखर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC)के उम्मीदवार हैं. सप्लीमेंट्री लिस्ट में उनका नाम नहीं आने के बात एक बार फिर से राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा का बाजार गर्म हो गया है.‌ मालूम हो कि चुनाव आयोग ने एडजुडिकेशन लिस्ट में शामिल नामों पर विचार और विभिन्न दस्तावेज जांच के बाद सोमवार देर रात को पहली सप्लीमेंट लिस्ट जारी कर दिये है. लेकिन कथित तौर पर उस सप्लीमेंट लिस्ट में मंत्री गुलाम रब्बानी का नाम शामिल नहीं है. इससे मंत्री गुलाम रब्बानी की चिंता बढ़ गई. 

इतना ही नहीं उनके चुनाव लड़ने पर संचय की स्थिति बनती दिख रही है. हालांकि वह उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर से तृणमूल कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार भी है. सप्लीमेंट लिस्ट जारी होने के बाद मंत्री मंगलवार को मंत्री गुलाम रब्बानी मिडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि उनका नाम सप्लीमेंट लिस्ट में है या नहीं समझ नहीं आ रहा है.

गणतंत्र नष्ट किया जा रहा है

स्थानीय चुनाव दफ्तर से लेकर राज्य स्तर तक चुनाव आयोग के अधिकारियों तक सभी जरूरी कागजात जमा किया है, लेकिन नाम क्यों नहीं आया है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें अपने लिए चिंता नहीं है बल्कि एडजुडीकेशन में जिन लोगों का नाम हैं. उन सभी के लिए चिंतित हैं. हाल ही में उनके विधानसभा क्षेत्र में एक व्यक्ति की इसी एडजुडीकेशन या एसआईआर संबंधित डर के कारण मौत हो गई. इससे पहले भी कई लोगों का की मौत हुई है. उन्होंने चुनाव आयोग को निशाना बनाते हुए कहा कि गणतंत्र नष्ट किया जा रहा है. 

जिले से 4 लाख 80 हजार नाम एडजुडिकेशन थे 

उनके विधानसभा से 78000 और पूरे जिले से चार लाख 80 हजार नाम एडजुडिकेशन थे . उन सभी के लिए चिंतित हैं. दूसरी ओर राजनीतिक गलियारों में सवाल यह उठ रहे है कि क्या गुलाम रब्बानी का नाम कैंडिडेट लिस्ट से बाहर हो जायेगा, क्या वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. राज्य के मंत्री का कहना है कि चुनाव आयोग द्वारा कल रात सप्लीमेंट्री लिस्ट का पहला चरण जारी करने के बाद कैंडिडेट गुलाम रब्बानी का नाम लिस्ट में नहीं है. उनका नाम अगर एडजुडीकेशन से निष्पादित नहीं होता है तो चुनाव लड़ने पर संचय की स्थिति बनती दिख रही है. नामांकन का डेट भी नजदीक आ रही है. उन्होंने कहा कि जरूरी सभी दस्तावेज चुनाव आयोग के आला अधिकारियों तक को जमा किया गया है लेकिन उनका नाम एडजुडिकेशन से निष्पादित हुए हैं या नहीं पता नहीं है. 

यह सिर्फ उनकी समस्या नहीं बल्कि पूरे राज्य के लाखों मतदाता की समस्या है जिनके नाम को अभी तक निष्पादित नहीं किया गया है या मतदाता सूची वैध्य मतदाता का दर्जा नहीं दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः बंगाल में असदुद्दीन ओवौसी और हुमायूं कबीर साथ लड़ेंगे चुनाव, कहा - ये गठबंधन कभी नहीं टूटेगा

लेखक के बारे में
img
संदीप कुमार
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TMC Minister Ghulam Rabbani, Supplementary Voter List, Ghulam Rabbani Not In Voter List, West Bengal News, Goalpokhar MLA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com