विज्ञापन

बंगाल के आसनसोल में बुलडोजर एक्शन, पूर्व मंत्री के करीबी TMC नेता का दफ्तर JCB मशीन से ध्वस्त

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद से लगातार अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. सरकारी जमीनों पर बने अवैध ढांचों को हटाने के लिए प्रशासन और सेल प्रबंधन संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं.

बंगाल के आसनसोल में बुलडोजर एक्शन, पूर्व मंत्री के करीबी TMC नेता का दफ्तर JCB मशीन से ध्वस्त
आसनसोल में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी TMC नेता का दफ्तर JCB मशीन से ध्वस्त

पश्चिम बंगाल में अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. आसनसोल में सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने के अभियान के तहत तृणमूल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी, तृणमूल राज्य कमेटी के सदस्य और आसनसोल नगर निगम के पार्षद अशोक रुद्र के पार्टी ऑफिस पर भारत सरकार के अधीन सेल आईएसपी बर्नपुर का बुलडोजर चला. सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान तृणमूल पार्टी ऑफिस पर भी कार्रवाई की गई. बुलडोजर कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी हलचल देखी गई. 

अवैध कब्जे के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई

सेल आईएसपी बर्नपुर अधिकारियों ने कहा कि जिन जगहों पर अवैध दखलदारी की गई है, वहां लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार सभी अवैध कब्जों को हटाने का निर्देश मिला है और उसी के तहत कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है, जिसके कारण सरकारी जमीनों को खाली कराने का काम तेजी से किया जा रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

नोटिस देने के बावजूद नहीं हटा दफ्तर तो JCB से गिराया

प्रदीप्त बनर्जी सेल आईएसपी अधिकारी ने कहा कि पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन पार्टी दफ्तर नहीं हटा. अभियान में राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है, जिसके कारण सरकारी जमीनों को खाली कराने का काम तेजी से किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार और सुबेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री ने अवैध कब्जा हटाने के लिए लगातार बुलडोजर कार्रवाई जारी है.

सरकारी जमीनों पर बने अवैध ढांचों को हटाने के लिए प्रशासन और सेल प्रबंधन संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं. अनमोल सिंह भाजपा नेता ने कहा सरकार ने अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया है. इस दफ़्तर में तृणमूल की तरफ़ से कई तरह से लोगों को परेशानी ओर धमकियां मिलती थी, सिंडिकेट राज चलता था, आज अंत ही गया. भाजपा सरकार आने से ही यह संभव हुआ है. (मोहन सिंह के इनपुट के साथ)

यह भी पढे़ं-

तृणमूल कांग्रेस नेताओं के लिए फिलहाल बीजेपी के दरवाजे बंद, लेकिन कब तक?

Bengal: जिस TMC पार्षद से CBI ने की थी पूछताछ, अब उसके करीबी पार्षद ने किया सुसाइड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal News, West Bengal News, Bengal Bulldozer Action, Asansol News, Asansol Bulldozer Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com