विज्ञापन

'धमकी से डर तो लगता ही है'... पीएम मोदी को बंगाल में झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार की आपबीती

West Bengal News: विक्रम ने बताया कि डर की वजह उन्होंने कई कॉल तो उठाए ही नहीं लेकिन फोन की घंटी बजनी बंद नहीं हुई. फोन करने वाले उनो गालियां दे रहे और अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. बांग्लादेश से भी जान से मारने की धमकियां आ रही हैं, डराने की कोशिश करने वाले मुझसे पूछते हैं, 'तुम जिंदा हो या मर गए?'

'धमकी से डर तो लगता ही है'... पीएम मोदी को बंगाल में झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार की आपबीती
पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को धमकी.
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झारग्राम में पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार विक्रम साओ को जान से मारने की धमकी मिली है. इस धमकियों की वजह से वह डरे हुए हैं. विक्रम साओ ने बताया कि उनको धमकी भरा फोन आया था. लेकिन उनको ये नहीं पता कि ये नंबर कहां का था. उन्होंने इसकी शिकायत झारग्राम पुलिस स्टेशन में की. जिसके बाद उनकी सुरक्षा में CRPF के जवानों को तैनात किया गया है.  साथ ही सुरक्षा के लिहाज से कैमरे भी लगाए हैं.

झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साहो का डर

विक्रम साहो से जब पूछा गया कि क्या उनको डर लग रहा है तो उन्होंने कहा कि अगर कोई धमकी देगा तो डर तो लगेगा ही. जानकारी के मुताबिक, झालमुड़ी विक्रेता को पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान और बांग्लादेश से रोजाना धमकी भरे कॉल आ रहे हैं. बता दें कि पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम साहो रातोंरात सुर्खियों में आ गए थे. विक्रम साहू और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत पूरे चुनाव में चर्चा का विषय बनी रही. हालांकि, रातोंरात मिली यह शोहरत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है. विक्रम साहो अब अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. उन्हें डर है कि फोन करने वाले उसके साथ कोई साजिश रच सकते हैं.

पाकिस्तान से मिल रहीं जान से मारने की धमकियां

आईएएनएस से ​​बात करते हुए विक्रम साहू ने कहा कि उनको पाकिस्तान से वीडियो और फोन कॉल के जरिए बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. वे उनको बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि जो लोग उनको वीडियो कॉल कर रहे हैं, वे मुझे डराने के लिए खौफनाक इशारे कर रहे हैं और हथियार भी दिखा रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. 

पूछते हैं- 'तुम जिंदा हो या मर गए?'

विक्रम ने बताया कि डर की वजह उन्होंने कई कॉल तो उठाए ही नहीं लेकिन फोन की घंटी बजनी बंद नहीं हुई. फोन करने वाले उनो गालियां दे रहे और अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. बांग्लादेश से भी जान से मारने की धमकियां आ रही हैं, डराने की कोशिश करने वाले मुझसे पूछते हैं, 'तुम जिंदा हो या मर गए?'

विक्रम ने बताया कि उनको व्हाट्सएप पर भी मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिनमें लिखा है कि तुम्हें बम धमाके में मार दिया जाएगा. हालांकि धमकी देने वालों ने पीएम के साथ उसके जुड़ाव के बारे में कुछ नहीं कहा. लेकिन ये धमकियां तभी से आनी शुरू हुईं, जबसे पीएम मोदी उसकी दुकान पर रुककर झालमुड़ी का स्वाद चखने आए थे.

धमकी के बाद पुलिस ने दी सुरक्षा

विक्रम ने आगे बताया कि फोन करने वाले पहले धार्मिक अभिवादन करते हैं और फिर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं. वह और उसका परिवार अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आ रही इन धमकियों से काफी डरे हुए हैं. हालांकि, पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. विक्रम को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है और पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात हैं. जब विक्रम से पूछा गया कि क्या वह पीएम से कोई खास अपील करना चाहते है, तो उसने कहा कि सरकार को उसे पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए.

इनपुट-IANS के साथ

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के झालमुड़ी वीडियो में ऐसा क्या था जो अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

ये भी पढ़ें-'अफसोस... प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ नहीं ले सके', PM मोदी के 'झालमुड़ी' की दुकान पर पहुंचने पर बोला दुकानदा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com