विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2021

बंगाल चुनाव : विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे रविवार को पहुंचेंगे

आंध्र प्रदेश के 1981 बैच के पुलिस अधिकारी दुबे को वही जिम्मेदारी दी गई है, जो उन्हें 2019 के आम चुनाव के दौरान दी गई थी.

बंगाल चुनाव : विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे रविवार को पहुंचेंगे
केंद्रीय पुलिस बलों की तैनाती के तहत सशस्त्र सीमा बल की 18 कंपनियां शनिवार को यहां पहुंच गईं (फाइल फोटो)
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly elections) के लिये निर्वाचन आयोग (Election Commission) की ओर से नियुक्त विशेष पुलिस पर्यवेक्षक तथा भारतीय पुलिस सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी विवेक दुबे रविवार को यहां पहुचेंगे. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. आंध्र प्रदेश के 1981 बैच के पुलिस अधिकारी दुबे को वही जिम्मेदारी दी गई है, जो उन्हें 2019 के आम चुनाव के दौरान दी गई थी.

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित 5 राज्‍यों में घोषित की चुनाव की तारीखें

उन्होंने शनिवार को बताया, ‘‘वह स्थिति का जायजा लेने कल पश्चिम बंगाल आयेंगे. वह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.'' केंद्रीय पुलिस बलों की तैनाती के तहत सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 18 कंपनियां शनिवार को यहां पहुंच गईं. उन्होंने बताया कि असम से दस कंपनियां और बिहार से आठ कंपनियां आई हैं. उन्होंने बताया कि कुल मिला कर प्रदेश में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 143 कंपनियां पहुंच चुकी हैं.

Video: देश प्रदेश: ममता बनर्जी का सवाल- BJP के कहने पर तय की गईं तारीखें?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Elections, Election Commission, Security Arrangements In Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com