पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने मतगणना के दौरान अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि चुनाव में इस बार हिंदू वोट बीजेपी को मिल रहे हैं और हालांकि मुस्लिम वोट तृणमूल कांग्रेस को मिल रहे हैं, लेकिन पहले जैसी स्थिति नहीं है. शुभेंदु अधिकारी ने पिछली बार नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. इस बार वह नंदीग्राम के अलावा कोलकाता की भवानीपुर सीट से भी चुनावी मैदान में हैं जो ममता बनर्जी की सीट है. शुभेंदु अधिकारी ने एक मतगणना केंद्र के बाहर मीडिया से बात की और कहा कि हालांकि अभी कुछ ही ईवीएम के रुझान आए हैं, और उन्हें बड़ा नहीं दिखाना चाहिए. लेकिन उन्होंने साथ ही कहा,"हिंदू EVM बीजेपी को, मुस्लिम TMC को जा रहे हैं. लेकिन पहले जैसा नहीं है, जिस तरह से उन्होंने 21 (विधानसभा चुनाव) और 24 (लोकसभा चुनाव) में किया था, इस बार मुस्लिम वोट उस तरह से एकजुट नहीं हैं."
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस बार मुस्लिम वोटों का बंटवारा हुआ है. उन्होंने कहा,"खास तौर पर मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर में वोट बंट गए हैं. साउथ बंगाल और कूचबिहार में मुसलमान टीएमसी को ज्यादा वोट दे रहे हैं, लेकिन जैसे पिछली बार 90-95 प्रतिशत वोट दिया था, इस बार वैसा नहीं हो रहा है.
#WATCH | Kolkata: As counting continues, West Bengal LoP and BJP candidate from Nandigram and Bhabanipur, Suvendu Adhikari, says, "BJP is forming the Govt. Initial trends show BJP as 135 plus and approx 100 to TMC. Initially, it will be a neck-to-neck fight in Bhabanipur. In the… pic.twitter.com/MZnp50WWJZ
— ANI (@ANI) May 4, 2026
'भवानीपुर में ममता को मुश्किल होगी'
शुभेंदु ने आगे रुझानों के बारे में कहा,"सरकार भाजपा की आ रही है. शुरूआती ट्रेंड के अनुसार 135 पर बीजेपी और 100 पर टीएमसी आगे है." शुभेंदु ने कहा कि भवानीपुर में थोड़ा कड़ा मुकाबला होगा, शुरू में हिंदू बूथ पर बीजेपी और मुस्लिम बूथ पर टीएमसी आगे है. लेकिन भवानीपुर में 9-10 राउंड के बाद मैं मेकअप कर दूंगा, 10वें राउंड के बाद उन्हें मुश्किल होगा.
शुभेंदु ने कहा कि नंदीग्राम में भी वे आगे चल रहे हैं. उन्होंने कहा,"शुरुआती दौर में मेरा अनुमान था कि मैं 1000 वोट से आगे रहूंगा लेकिन मैं तीन गुना ज्यादा वोट से आगे हूं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं