West Bengal Election Results Update: Bengal Election Results 2026: मतगणना के रुझानों में इस वक्त पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर नजर आ रहा है. चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि पिछली बार के मुकाबले इस बार बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के वोट शेयर लगभग पूरी तरह पलट गए हैं. बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ा है, जबकि टीएमसी को नुकसान होता दिख रहा है.
कांग्रेस और लेफ्ट का वोट बैंक भी सिमटता नजर आ रहा है, वहीं कई इलाकों में वोट शिफ्ट होने के संकेत मिल रहे हैं. ये रुझान सिर्फ सीटों का नहीं बल्कि पूरे सियासी समीकरण के बदलने की कहानी कह रहे हैं.
साथ ही तमिलनाडु में भी बड़ा सियासी उलटफेर दिख रहा है, जहां अभिनेता विजय की पार्टी एक मजबूत तीसरी ताकत बनकर उभरती नजर आ रही है. असम और केरल में भी सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं.
हालांकि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है, लेकिन शुरुआती रुझानों ने देश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है. जुड़े रहिए हर बड़े अपडेट के लिए.