विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2025

बरेली हिंसा में तौकीर रजा का एक करीबी गिरफ्तार दूसरा फरार, जानें दोनों के बारे में अब तक क्या कुछ पता चला

Bareilly New: मौलाना तौकीर रजा को शरण देने वाले फरहत और उसके बेटे को बरेली पुलिस ने जेल भेज दिया है. फरहत की दोनों बेटियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके घर में बुलडोजर नहीं चलाया जाए. उनका कोई कुसूर नहीं है.

बरेली हिंसा में तौकीर रजा का एक करीबी गिरफ्तार दूसरा फरार, जानें दोनों के बारे में अब तक क्या कुछ पता चला
  • बरेली उपद्रव मामले में पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा के करीबी नदीम को गिरफ्तार किया जा चुका है.
  • बरेली हिंसा का दूसरा आरोपी डॉ. नफीस खान फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी.
  • डॉ. नफीस के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की बिजली काटी जा रही है और बुलडोजर एक्शन भी तेज.

बरेली उपद्रव मामले में यूपी पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. बरेली पुलिस उपद्रवियों (Bareilly Violnce) पर लगातार शिकंजा कस रही है. अब मौलाना तौकीर के एक और करीबी नदीम पुलिस की गिरफ्त में है. वहीं एक और आरोपी डॉ. नफीस खान फरार चल रहा है. ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. हालांकि डॉ. नफीस खान को पकड़ने की पुरजोर कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- बरेली में चलेगा बुलडोजर! सील होगा मौलाना तौकीर रजा के करीबियों का मजार मार्केट, 66 की गिरफ्तारी

चार दिन से फरार मौलान का करीबी गिरफ्तार

नफीस का पुलिस का हाथ काटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उस मामले में भी किला थाने में मामला दर्ज किया गया था. बता दें कि बरेली में हुए बवाल के बाद डॉ. नफीस पिछले चार दिनों से फ़रार है. जिसके तलाश जारी है. इस बीच एक टीम डॉ. नफीस के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की बिजली काटने पहुंची है. वहीं बीते दिन उसकी प्रोपर्टी पर भी एक्शन हो रहा था.

फरहत की बेटियों ने सीएम योगी से लगाई गुहार

मौलाना तौकीर रजा शुक्रवार को बरेली में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी है. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तौकीर रजा को शरण देने वाले फरहत और उसके बेटे को भी पुलिस जेल भेज चुकी है. मंगलवार को फरहत की दोनों बेटियां बरेली के डीएम से मिलने पहुंची. उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा सुना है कि उनके घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी. घर की लाइट काट दी गई है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके घर में बुलडोजर नहीं चलाया जाए. उनका कोई कुसूर नहीं है.

'हमारे घर पर बुलडोजर नहीं चलाया जाए'

फरहत की बेटियों ने कहा कि उनके पिता मौलाना तौकीर रजा की पार्टी से जुड़े हुए थे. लेकिन बाद में इससे अलग हो गए थे. मौलाना तौकीर रजा दरगाह आला हजरत खानदान से हैं इसलिए उनको उन्होंने अपने घर में बैठा लिया था. पुलिस जब उनके घर पहुंची तब उन्हें पता चला कि यह मामला दर्ज हो चुका है. उनके घरवालों को भी आरोपी बना दिया गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री से गुजारिश की है कि उनके घर पर बुलडोजर नहीं चलाया जाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bareilly Violence, Maulana Tauqeer, Nafees Khan Arrest, Nafees Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com