विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2022

हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की मांग 

जुलाई में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा को बताया था कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है.

हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की मांग 
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की मांग की है.
नई दिल्ली:

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India) और सभी राज्यों के बार कॉउंसिल्स ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के लिए तत्काल संविधान संशोधन करने की मांग की है. 

हाई कोर्ट के जजों के रिटायरमेंट की उम्र 62 से 65 और सुप्रीम कोर्ट के जजों की रिटायरमेंट उम्र 65 से 67 वर्ष करने की मांग की गई है.

आप अरबी में दलीलें क्यों दे रहे, हम नहीं समझते : हिजाब मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि इस प्रस्ताव की एक प्रति भारत के प्रधान मंत्री और केंद्रीय कानून मंत्री को तत्काल कार्रवाई के लिए भेज दी गई है.

बता दें कि इससे पहले जुलाई में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा को बताया था कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bar Council Of India (BCI), High Court Judges Retirement Age, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com