विज्ञापन

भारत बंद के दौरान किन राज्यों में बंद हैं स्कूल, जान लीजिए पूरा अपडेट

संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत-US अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ अपने चल रहे कैंपेन के तहत 12 फरवरी को 'भारत-बंद' का आह्वान किया था. भारत बंद का असर आज कुछ इलाकों में देखने को मिल रहा है.

भारत बंद के दौरान किन राज्यों में बंद हैं स्कूल, जान लीजिए पूरा अपडेट

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है. जिसका असर देश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर दुकानें बंद हैं. कहा जा रहा है कि भारत बंद का असर लगभग 600 जिलों पर पड़ेगा. वहीं आज भारत बंद को लेकर कई बच्चों और अभिभावकों के मन में ये सवाल आ रहा होगा कि क्या आज 12 फरवरी को स्कूल बंद हैं या खुले? बता दें भारत बंद के दौरान आज कई जगह सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हो रहा है, खासकर के पंजाब में. कई जगहों पर राज्य परिवहन की बसें और ऑटो सेवाएं भी बंद हैं. यहां तक की बाजार, थोक मंडियों से लेकर बैंकों की सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं.

आज 12 फरवरी को स्कूल बंद हैं या खुले?

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में आज स्कूल खुले हैं. इन राज्य सरकारों की और से स्कूल बंद रखने का कोई नोटिफिकेशन फिलहाल जारी नहीं किया है. राजस्थान में आज से तो बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू हो रही है. आज भी सामान्य रूप से कई राज्यों में कक्षाएं लग रही हैं.

क्यों किया भारत बंद का ऐलान?

संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत-US अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ अपने चल रहे कैंपेन के तहत 12 फरवरी को 'भारत-बंद' का आह्वान किया था. ANI से बात करते हुए, SKM के कन्वीनर हन्नान मोल्लाह ने इस डील से असहमति जताई और भारतीय किसानों पर इसके बुरे असर का हवाला दिया था. उन्होंने ANI से कहा था, "यह एग्रीमेंट किसानों के साथ धोखा होगा. हम US की चालाकी के आगे सरेंडर कर रहे हैं. सरकार ने सरेंडर कर दिया है. पीयूष गोयल को इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने भारतीय किसानों के साथ धोखा किया है. इसी आधार पर हमने एक कैंपेन शुरू किया है, 4 फरवरी से 11 फरवरी तक SKM किसानों के पास गया. 12 तारीख को इस पर भारत बंद बुलाया गया है."

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Bandh 12 February, Bharat Bandh School Closed Update, Bharat Bandh School Band Hai Ke Khule, Bharat Bandh Kya Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com