विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का साजिशकर्ता जीशान अख्तर कनाडा में गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के अनुसार, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने राकांपा नेता सिद्दीकी की हत्या की सुपारी जीशान अख्तर और शुभम लोनकर को दी थी.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का साजिशकर्ता जीशान अख्तर कनाडा में गिरफ्तार
बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी (फाइल फोटो)
Mumbai:

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के कथित मुख्य साजिशकर्ता जीशान अख्तर को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने बुधवार को दी. सूत्रों के अनुसार अख्तर (22) को फर्जी पासपोर्ट के एक मामले में पकड़ा गया है. कदम ने ‘पीटीआई-वीडियो' को बताया, ‘‘बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में शामिल रहे जीशान को कनाडा में गिरफ्तार किया गया है. हमने उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हम उसे वापस लाने के बाद उससे आगे की पूछताछ करेंगे.''

मुंबई पुलिस के अनुसार, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने राकांपा नेता सिद्दीकी की हत्या की सुपारी जीशान अख्तर और शुभम लोनकर को दी थी. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में अब तक कम से कम 25 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें-:  हाय हाय गर्मी:दिल्ली में गर्मी कर रही 'भेजा फ्राई', आखिर कब होगी बारिश, जानिए क्या है IMD की भविष्यवाणी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Siddiqui, Zeeshan Akhtar, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com