अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan) के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त को होने जा रहा है. इस कार्यक्रम की शुरुआत 4 अगस्त मंगलवार को हनुमानगढ़ी से होगी. इस दौरान भगवान हनुमान जी के निशान की पूजा होने जा रही है. मान्यताओं के अनुसार हनुमान अयोध्या के अधिष्ठाता हैं, इसलिए उनके निशान की पूजन के साथ ही निर्माण कार्य शुरू होगा. इस पूजन के दौरन राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. पहले यह कार्यक्रम आज यानि रविवार 2 अगस्त को सुबह 10 बजे होना था लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे टाला गया. अब यह आयोजन 4 अगस्त को सुबह 8 बजे होगा.
बता दें कि 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर की शिला रखेंगे. इस दौरान पीएम मोदी हनुमानगढ़ी मंदिर भी आएंगे. हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास ने रविवार को बताया, "5 अगस्त को प्रधानमंत्री भूमिपूजन के लिए आ रहे हैं, उन्होंने तय किया है कि पहले वो हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे. यहां विशेष पूजा की व्यवस्था रहेगी. हमें 7 मिनट दिए गए हैं इसमें प्रधानमंत्री का आना-जाना शामिल है, करीब 3 मिनट पूजा में लगेंगे."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
भूमि पूजन (Ram Mandir Bhoomi Pujan) के लिए तैयारियां जोरों पर है. अयोध्या जिले में 5 अगस्त को राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि-पूजन में बीजेपी के वरिष्ठ व दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी शामिल नहीं हो सकेंगे.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उन्हें आमंत्रित किया, लेकिन दोनों ही नहीं जा सकेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए समारोह में शामिल कराया जाएगा. ट्रस्ट की ओर से फोन किया गया. ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय की ओर से पत्र भी भेजा जा रहा है.
यह भी पढ़ें- 5 अगस्त : एक साल पहले इसी दिन लिया गया था एक ऐतिहासिक फैसला...
बताते चले कि आयोजन के लिए मेहमानों की सूची को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे उनमें से एक मेहमान के पहुंचने की तो पुष्टि हो चुकी है. राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारत ने 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में शामिल होने की पुष्टि कर दी है. यानि इस आयोजन में भाग लेने वाले नेताओं में उमा भारती को न्योजा दिए आने के जो कयास लगाए जा रहे थे वो सही थे.
(इनपुट एजेंसी एएनआई से भी )
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं