- अयोध्या में भूमि पूजन के लिए आ रहे हैं पीएम मोदी
- यहां कुल तीन घंटे बिताएंगे
- राम मंदिर के लिए रखेंगे आधारशिला
अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण (Ram Temple Construction) से पहले बुधवार को यहां भूमि पूजन का बड़ा कार्यक्रम हो रहा है, जहां मंदिर का शिलान्यास (Ground-Breaking Ceremony) होना है. इसके लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आ रहे हैं. पीएम ही मंदिर के मंदिर के निर्माण के लिए नींव की ईंट रखेंगे. जानकारी है कि इस दौरान पीएम कुल तीन घंटे अयोध्या में बिताएंगे. इसके पहले सोमवार को अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी की ओर से कहा गया था कि पीएम मोदीजन्मभूमि पर जाने से पहले हनुमानगढ़ी पर भी पूजा करने जाएंगे. चूंकि ऐसी मान्यता है कि भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना भगवान राम के कोई काम शुरू नहीं होते, ऐसे में पीएम मोदी पहले भगवान हनुमान से पूजा कर आशीर्वाद लेंगे, जिसके बाद वो भूमि पूजन के लिए जाएंगे.
अयोध्या में पीएम मोदी का कार्यक्रम
- 5 अगस्त की सुबह दिल्ली से प्रस्थान.
- 9:35 बजे दिल्ली से उड़ेगा विशेष विमान.
- 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग.
- 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान.
- 11:30 बजे अयोध्या साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग.
- 11:40 बजे हनुमान गढ़ी पहुंचकर 10 मिनट दर्शन-पूजन.
- 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुचने का कार्यक्रम.
- 10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन.
- 12.15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण.
- 12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ.
- 12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना.
- 2:05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिए प्रस्थान.
- 2:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर.
सोमवार को मंदिर की जिम्मेदारी संभाल रहे जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने बताया था कि भूमि पूजन के कार्यक्रम के लिए कुल 175 लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है, इसमें अलग-अलग आध्यात्मिक परंपराओं से आने वाले 135 संत शामिल हैं. वहीं. मंच पर पीएम के अलावा बस पांच लोग उपस्थित रहेंगे.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
पीएम भूमि पूजन में मंदिर निर्माण के लिए 40 किलो की चांदी की ईंट आधारशिला के रूप में रखेंगे. पूजन के लिए धार्मिक अनुष्ठान सोमवार से ही शुरू किए जा चुके हैं.
Video: देश प्रदेश: सदियों बाद इस तरह सजी अयोध्या, भूमि पूजन की तैयारियां तेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं