देशवासियों का 500 साल पुराना इंतजार खत्म हो गया है.अयोध्या में रामलला (Ram lalla Pran Pratishtha) नए मंदिर में विराजमान हो चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीरामजन्मभूमि गर्भगृह के भीतर रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की. इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत मंदिर के पुजारी मौजूद रहे. मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई. प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली झलक सामने आई है. सामने आई तस्वीर में पांच साल के रामलला का रूप बहुत ही मनहोहक और आंखों में बस जाने वाला है.
ये भी पढ़ें-WEBSTORIES: नहीं देख पा रहे 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह : जानें Online कैसे देखें भव्य समारोह | देखें PHOTOS
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली झलक
राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामललला की पहली झलक सामने आई है. रामलला की आंखों में मासूमियत, होठों पर मुस्कान, चेहरे पर गजब का तेज दिखाई दे रहा है. रामलला की पहली झलक दिल में बस जाने वाली है. भगवान की पहली झलक देखकर एक बात तो साफ है कि कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बहुत ही खूबसूरत मूर्ति तैयार की है. रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की आरती उतारी. यह भव्य और दिव्य नजारा मन को मोह लेने वाला था.
#WATCH अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की प्रतिमा।#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/1RhakBZlNe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में हुई रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा
बता दें कि रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दोपहर में मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर अनुष्ठान शुरू किए थे. नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक मोदी पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया. गर्भगृह में मोदी ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान शुरू किया. अनुष्ठान में सीएम योगी के साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल रहे.एक आधिकारिक प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर को साढ़े बारह बजे बजे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुई. 84 सेकेंड के अद्भुत योग में बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई.

सोने और फूलों से सजी रामलला की मूर्ति
सोने और फूलों से सजी 51 इंच की रामलला की मूर्ति की आज अयोध्या के नए मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' हो गई है. समारोह से कुछ देर पहले मूर्ति का अनावरण किया गया. प्राण- प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी मुख्य यजमान थे. इस दौरान मंदिर के गर्भगृह में कई संतों ने मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम को संपन्न करवाया.
ये भी पढ़ें-अयोध्या गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई, पीएम मोदी के साथ मोहन भागवत भी थे मौजूद | UPDATES | स्पेशल कवरेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं