- ईंधन की बढ़ती कीमतों और चलाने के खर्च को देखते हुए लिया गया फैसला
- मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने किराया बढ़ाने की दी मंजूरी
- अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय सेठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला
मुंबई में 1 सितंबर यानी आज से ऑटो-रिक्शा और टैक्सी का किराया बढ़ गया है. ऑटो-रिक्शा का किराया 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये हो गया है, जबकि ब्लैक-एंड-येलो टैक्सी का किराया 31 रुपये से बढ़कर 33 रुपये हो गया है. ईंधन की बढ़ती कीमतों और चलाने के खर्च को देखते हुए मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (MMRTA) ने किराया बढ़ाने की मंजूदी दी है.
ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने रखरखाव, ईंधन और गाड़ी के लोन की लागत बढ़ने का हवाला देते हुए किराया बढ़ाने की मांग की थी. इस मांग में खटुआ समिति की सिफारिशों का भी जिक्र किया गया था. यह फैसला अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय सेठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. संबंधित आरटीओ को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 1 सितंबर से नया किराया लागू हो गया है.
CNG और PNG के दाम कितने बढ़े?
बता दें, मुंबई में MGL यानी महानगर गैस लिमिटेड ने CNG और PNG के दाम बढ़ा दिए हैं. मुंबई में CNG के दाम 2 रुपये प्रति किलो तक बढ़ा दिए गए हैं. इसके अलावा, घरेलू PNG की कीमत में भी 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. नई कीमतें 1 सितंबर से लागू कर दी गई हैं. मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में CNG की नई कीमत अब 88 रुपये प्रति किलो हो गई है. घरेलू पीएनजी की कीमतों को भी बढ़ा दिया गया है. बढ़ती लागत के चलते DPNG यानी डोमेस्टिक PNG के दाम 1 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं. MGL ने इसके पीछे पश्चिम एशिया में तनाव के चलते सप्लाई चेन में बाधाओं को बड़ी वजह बताया है.
यह भी पढ़ें- CNG-PNG Price Hike: यहां LPG ही नहीं CNG और PNG के भी बढ़ गए दाम, इतने रुपये तक महंगी हो गई गैस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं