दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार को कहा कि ‘दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल' (डीएमवीएस) के विद्यार्थियों को आगामी सत्र से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एवं राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए मुफ्त कोचिंग मिलेगी. इस परियोजना के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने कई सुझाव दिये और अधिकारियों को इस डिजिटल विद्यालय के लिए पंचवर्षीय कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया.आतिशी ने कहा, ‘‘दिल्ली के शिक्षा मॉडल की दुनियाभर में तारीफ हो रही है और यही कारण है कि देशभर के बच्चे इसका हिस्सा बनना चाह रहे हैं. हमारी सरकार का डीएमवीएस उन्हें हमसे जोड़ने का काम कर रहा है.''
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और समावेशी बनाना है, ताकि सभी राज्यों के विद्यार्थी उसका हिस्सा बन सकें. उन्होंने कहा, ‘‘ डीएमवीएस में एक प्रत्यक्ष संस्थान के सारे लाभ हैं, लेकिन यह डिजिटल स्वरूप में है तथा डीबीएसई से संबद्ध है. आज दिल्ली समेत 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के विद्यार्थी यहां पढ़ रहे हैं और इस साल हमारा ध्यान उसकी पहुंच बढ़ाने पर है. हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी के लिए उपलब्ध हो, भले ही वे देश के किसी भी हिस्से में हों.''
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं