UP के माफिया अतीक और अशरफ की हत्या का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. दायर याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच की मांग की गई है. साथ ही 2017 से उत्तर प्रदेश में अब तक हुए 183 एनकाउंटर की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में एक्सपर्ट कमेटी से कराने की मांग की गई है.
वकील विशाल तिवारी की ओर से यह याचिका दायर की गई है. याचिका मे माध्यम से अतीक व उसके भाई की हत्या की जांच के लिए एक समिति का गठन करने की मांग की गई है. साथ ही याचिका में 2020 विकास दूबे मुठभेड़ मामले की सीबीआई से जांच की मांग की गई है. इससे पहले माफिया अतीक अहमद की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करती एक याचिका को सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने अतीक अहमद की सुरक्षा पर कोई भी आदेश देने से इनकार कर दिया था.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई की शनिवार रात को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिस समय अतीक और उसके भाई पर फायरिंग की गई उस दौरान वो मीडिया से बात कर रहा था. पुलिस ने बाद में इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. लेकिन पुलिस के सामने हुई इस हत्या के बाद अब पुलिस और यूपी सरकार पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. उठ रहे सवालों के बीच यूपी सरकार ने एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है जो इस घटना की जांच करेगी.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं