विज्ञापन

औरेया के एक डॉक्टर के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसने दे दी जान, फेसबुक लाइव भी किया था ?

Saurabh Bajpai In Auraiya: यूपी के औरैया जिले में एक डॉक्टर ने यमुना नदी में छलांग लगा दी. वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. डॉक्टर ने नदी में छलांग लगाने से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर किया था.

औरेया के एक डॉक्टर के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसने दे दी जान, फेसबुक लाइव भी किया था ?
औरैया के डॉ. ने लगाई थी यमुना में छलांग
औरैया:

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक युवा डॉक्टर ने यमुना में छलांग लगा दी. लेकिन उसके पहले डॉक्टर ने इंस्टाग्राम पर 2 वीडियो शेयर किए थे. जिसमें उसने उसने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे. करीब 15 घंटे बाद डॉक्टर का शव यमुना नदी से मिला है. बताया जा रहा है कि रामोतार मेमोरियल हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टर के साथ अस्पताल संचालक और स्टाफ की तरफ से मारपीट की गई थी. अभद्रता से परेशान होकर उसने यमुना में छलांग लगा दी. जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की अर्जी पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है. 

क्या है औरैया का यह पूरा मामला 

दरअसल, यह मामला जनपद लखीमपुर खीरी के रहने वाले डॉ. सौरभ बाजपेई से जुड़ा है. जो औरैया के तिलक नगर स्थित 'रामोतार मेमोरियल हॉस्पिटल' में काम करते थे. वह अस्पताल के संचालक डॉ. एसके.सिंह के अंडर में काम करते थे. आरोप है कि डॉ. एसके सिंह और उनके रिश्तेदारों ने अस्पताल के अन्य स्टाफ के साथ मिलकर डॉ. सौरभ बाजपेई से बेरहमी से मारपीट की थी. इतना ही नहीं उन्हें अपमानित अभद्र व्यवहार करके परेशान किया गया था. इस प्रताड़ना और अपमान से परेशान होकर सौरभ ने 15 जुलाई 2026 को यमुना नदी में छलांग लगा दी. नदी में कूदने से पहले डॉ. सौरभ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया था, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई मारपीट, अभद्रता और खुदकुशी के कदम उठाने के कारणों का दर्द बयां किया था. 

ये भी पढ़ेंः पति के साथ मंदिर गई महिला ने प्रेमी को भेजा लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरा रुकवाई बाइक और करवा दी हत्या

15 घंटे बाद यमुना से निकला शव 

पुलिस को जैसे ही यमुना नदी में एक व्यक्ति के कूदने की जानकारी मिली थी पुलिस और प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने करीब 15 घंटे की खोजबीन के बाद 16 जुलाई को डॉ. सौरभ का शव नदी से निकाला. तब तक सौरभ के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके थे, क्योंकि इंस्टाग्राम से उसका वीडियो मिल चुका था. जबकि उसकी बाइक भी मौके पर ही खड़ी थी. ऐसे में जब उसका शव मिला तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन को लेकर लोगों में जमकर नाराजगी दिखी. 

'सौरभ ने उठाए गंभीर सवाल'

सौरभ ने नदी में छलांग लगाने से पहले इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किए थे, उसमें गंभीर सवाल उठाए थे. सौरभ ने कहा कि एसपी सिंह के जीजा सर्वेश सिंह ने उसके साथ मारपीट की थी. जब वह थाने में शिकायत लेकर गया तो उस पर समझौते का दबाव बनाया गया. क्योंकि सब एक ही जाति वर्ग से थे. जबकि मैं अलग इसलिए मुझे टारगेट किया गया. इन लोगों ने मुझे बंद करके रखा है. इसलिए मैं यह कदम उठाने जा रहा हूं'

अस्पताल संचालक गिरफ्तार 

वहीं घटना को लेकर औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती का कहना है कि जानकारी मिली थी कि यमुना नदी में कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है. सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था. शव की पहचान डॉ. सौरभ बाजपेई के रूप में हुई है. उनके परिजनों ने लिखित शिकायत अस्पताल संचालक डॉ एसके सिंह, उनके रिश्तेदारों और अन्य कर्मियों पर की है. जिन पर डॉ. सौरभ के साथ अभद्रता व मारपीट की गई थी. जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस ने डॉ. एसके सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

इनपुट: जाहिद अख्तर

ये भी पढ़ेंः बम बनाने का ट्रायल, बड़े हमले की तैयारी... गुजरात ATS के हत्थे चढ़े जैश टेरर मॉड्यूल की खतरनाक थी साजिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Auraiya News, Auraiya Police, UP Crime News, Yamuna River
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com