असम में बाढ़ का कहर जारी है. लाखों की आबादी बाढ़ से परेशान है. नलबाड़ी जिले में एक पुलिस स्टेशन का दो मंजिला इमारत का एक बड़ा हिस्सा ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे कटाव के बाद जलमग्न हो गया. बताते चलें कि नलबाड़ी उन जिलों में से है जहां बड़े पैमाने पर कटाव की सूचना मिली है. पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ग्रामीणों को अपने फोन से पूरे दृश्यों को रिकॉर्ड करते देखा जा सकता है. लोगों के सामने ही देखते ही देखते इमारत नदी में समा जाती है. कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना के समय इमारत खाली होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
#WATCH | A part of the two-storied building of Bhangnamari police station sinks due to flood in Assam's Nalbari district
— ANI (@ANI) June 28, 2022
(Source: Unverified) pic.twitter.com/CMHpcgpHmN
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नदी के तेज बहाव से भंगनामारी थाना पूरी तरह तबाह हो गया है. कई इलाकों में इमारतों को बाढ़ के पानी में तैरते देखा गया. जानकारी के अनुसार असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को और अधिक बिगड़ने से पांच और लोगों की मौत हो गई तथा 24.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि कछार के सिलचर शहर में ज्यादातर इलाके हफ्ते भर से अधिक समय से जलमग्न हैं. अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ से कछार में तीन और मोरीगांव और धुबरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य में इस साल बाढ़ से जुड़े हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है.
--- ये भी पढ़ें ---
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं