विज्ञापन

Assam Exit Poll: असम में युवाओं और बुजुर्गों का किसे मिला आशीर्वाद और साथ, बीजेपी और कांग्रेस में कौन है आगे

आइए हम आपको बताते हैं कि असम विधानसभा चुनाव में किस आयु वर्ग के कितने मतदाओं ने एनडीए और कांग्रेस को कितना वोट किया और अन्य दलों या उम्मीदवारों को कितना मिला वोट.

Assam Exit Poll: असम में युवाओं और बुजुर्गों का किसे मिला आशीर्वाद और साथ, बीजेपी और कांग्रेस में कौन है आगे
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद चुनाव वाले सभी पांचों राज्यों के एग्जिट पोल आने वाले हैं. इसमें इस बात का अनुमान लगेगा कि किस राज्य में किस पार्टी या किस गठबंधन की सरकार बनने वाले है. एनडीटीवी के लिए एक्सिस माई इंडिया ने यह एग्जिट पोल किया है. इसके आधार पर आइए हम आपको बताते हैं कि असम में किस आयु वर्ग के लोगों ने किस दल या गठबंधन को कितना वोट दिया.  

किसके पक्ष में है असम के मतदाता

अगर हम बात करें पहली बार के वोटरों (18 साल से अधिक आयु) की , जिनकी आबादी दो फीसदी है, उनमें से 43 फीसदी  ने एनडीए, 41 फीसदी से कांग्रेस और 16 फीसदी ने अन्य के पक्ष में मतदान किया. वहीं अगर 20-29 साल तक के वोटरों की बात करें तो 44 फीसदी ने एनडीए, 43 फीसदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियो और 13 फीसदी ने अन्य को वोट दिया. इस आयु वर्ग के मतदाताओं की आबादी करीब 24 फीसदी है. वहीं 30-39 साल की आयु वाले 49 फीसदी मतदाताओं ने एनडीए, 35 फीसदी ने कांग्रेस और 16 फीसदी ने अन्य के पक्ष में मतदान किया. असम में इस आयु वर्ग के मतदाता करीब 27 फीसदी हैं. वहीं 40 से 49 साल के वोटरों में से 51 फीसदी ने एनडीए, 37 फीसदी ने कांग्रेस और 12 फीसदी ने अन्य को वोट किया. 

बुजुर्गों ने किसे दिया वोट 

इसी तरह से प्रौढावस्था में पहुंच चुके 50 से 59 साल के मतदाताओं में से 50 फीसदी ने एनडीए, 35 फीसदी ने कांग्रेस और 15 फीसदी ने अन्य के पक्ष में मतदान किया. इस आयु वर्ग के कुल 14 फीसदी मतदाता हैं. वहीं 60 साल और उससे अधिक आयु के 51 फीसदी मतदाताओं ने एनडीए, 39 फीसदी ने कांग्रेस और 10 फीसदी ने अन्य उम्मीदवारों को वोट दिया.असम की आबादी में इस आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या करीब 12 फीसदी है.  

असम में इस बार परिसीमन के बाद विधानसभा चुनाव कराए गए हैं. राज्य में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं. इन सभी सीटों पर कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. असम में मतदान नौ अप्रैल को हुआ था. मतगणना चार मई को कराई जाएगी. इस बार का मुख्य मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीएन कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन से है. एनडीए ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के चेहरे पर चुनाव लड़ा. वहीं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई इंडिया गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं. 

ये भी पढ़ें: सिर्फ 22 दिन और फिर... ईरान के पास कच्चा तेल रखने की जगह खत्म हो रही; US की नाकाबंदी ने बढ़ाई सबकी टेंशन
  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com