विज्ञापन

असम में बीजेपी की हैट्रिक के आसार, एग्जिट पोल दिखा रहे हिमंता की आंधी, कांग्रेस की बुरी हार

Assam Exit Poll Result 2026: असम विधानसभा चुनाव की बात करें तो एग्जिट पोल में बीजेपी की फिर से तीसरी बार सरकार बनने का अनुमान सभी एग्जिट पोल ने दिया है. हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद बताया गया है.

असम में बीजेपी की हैट्रिक के आसार, एग्जिट पोल दिखा रहे हिमंता की आंधी, कांग्रेस की बुरी हार
Assam Exit Poll Result 2026
नई दिल्ली:

Assam Election Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल की बात करें तो सारे बीजेपी की हैट्रिक के संकेत दे रहे हैं. हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार सत्ता में जोरदार वापसी कर सकते हैं. एग्जिट पोल का निचोड़ देखें तो बीजेपी गठबंधन को 92 सीटें मिल सकती हैं, जो पिछली बार से 17 सीटें ज्यादा हो सकती हैं. जबकि कांग्रेस गठबंधन को 28, एआईयूडीएफ को शून्य और अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं. असम में 126 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 64 है. लेकिन एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को 88 से 100 सीटें जीतती दिख रही है. कांग्रेस 24 से 36 सीटों पर ठिठक सकती है. अन्य को सात सीटें मिल सकती हैं. 

एक्सिस माय इंडिया (Axis My India)
BJP+ :88-100
Cong+ : 24-26
अन्य : 0-3 

जेवीसी (JVC)
BJP+ :88-101
Cong+ : 23-33
अन्य : 2-5

P-MarQ
BJP+ :82-94
Cong+ : 30-40
अन्य : 1-5 

मैट्राइज (Matrize)
BJP+ :85-95
Cong+ : 25-32
अन्य : 6-12

Peoples Pulse
BJP+ :68-72
Cong+ : 22-26
अन्य : 19-28

Poll Diary
BJP+ :86-101
Cong+ : 15-26
अन्य : 3-7

Latest and Breaking News on NDTV


ये भी पढ़ें - बंगाल में एग्जिट पोल का खेला! तीन में BJP की बहुमत से सरकार के आसार, एक ने TMC की वापसी का दिया संकेत

असम में बीजेपी लगा सकती है जीत की हैट्रिक

असम में बीजेपी की 2016 से सरकार है. पहली बार सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में पार्टी ने कांग्रेस के तरुण गोगोई को हराकर सरकार बनाई थी. फिर 2021 में सत्ता में आने पर कांग्रेस से भाजपा में आए हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया गया. घुसपैठियों के खिलाफ उनकी आक्रामक रणनीति, असमिया मुद्दों पर जोरदार तरीके से बात रखने की शैली को जनता ने खूब पसंद किया है. उन्होंने भी महिलाओं के लिए अरुणोदोई जैसी योजना चलाई है, जिसमें गरीब महिलाओं को सीधे कैश ट्रांसफर किया जाता है. 

Exit Poll 2026 LIVE: बंगाल से लेकर केरल-असम तक, कहां किसकी बन रही सरकार, देखिए एग्जिट पोल

कांग्रेस को फिर असम में झटका

वहीं कांग्रेस बदरुद्दीन अजमल से दूरी बनाने के बावजूद ध्रुवीकरण रोकने में नाकाम रही है. एग्जिट पोल के संकेत बताते हैं कि करीब 78 फीसदी मुस्लिम वोट कांग्रेस को मिलता दिख रहा है, लेकिन गैर मुस्लिम वोटों में वो अपनी पकड़ दोबारा पाने में नाकाम रही है. 10 सालों से सत्ता में काबिज भाजपा के खिलाफ कोई बड़ी सत्ता विरोधी लहर कांग्रेस पैदा नहीं कर सकी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Exit Poll Result 2026, Assam Exit Poll 2026, Himanta Biswa Sarma, Assam Exit Poll Today, Assam Exit Poll Latest Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com