विज्ञापन

UPSC NDA 2 Registration 2026: भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, कल से शुरू होंगे आवेदन, ऐसे करें Apply

UPSC NDA 2 Application Form 2026 कल यानी 20 मई को जारी होगा। जानिए स्टेप-बाय-स्टेप अप्लाई करने का तरीका, जरूरी डाक्यूमेंट्स और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख की पूरी डिटेल.

UPSC NDA 2 Registration 2026: भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, कल से शुरू होंगे आवेदन, ऐसे करें Apply
ध्यान रहे कि फोटो और सिग्नेचर बिल्कुल साफ होने चाहिए और वेबसाइट पर दिए गए साइज व फॉर्मेट के मुताबिक ही अपलोड किए जाने चाहिए.

UPSC NDA 2 Application Form 2026:  यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) कल यानी 20 मई 2026 को नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA 2) परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जारी करने जा रहा है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी के ऑफिशियल पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जून 2026 तय की गई है. ऐसे में आइए जानते हैं अप्लाई करने का तरीका और फार्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स.

आखिरी तारीख का न करें इंतजार

यूपीएससी ने साफ किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन फॉर्म भरने की कोई सुविधा नहीं है. 

UPSC NDA 2 Application Form 2026: फॉर्म भरने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स 
  • पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन की हुई)
  • उम्मीदवार के सिग्नेचर (स्कैन किए हुए)
  • फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड)
  • ऑनलाइन फीस पेमेंट के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग की डिटेल्स.

नोट: ध्यान रहे कि फोटो और सिग्नेचर बिल्कुल साफ होने चाहिए और वेबसाइट पर दिए गए साइज व फॉर्मेट के मुताबिक ही अपलोड किए जाने चाहिए.

UPSC NDA 2 Application Form 2026:  अप्लाई करने का तरीका - How to Apply

इस बार आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) जेनरेट करना होगा. इसके बाद ही मुख्य फॉर्म भरा जाएगा.

  1. सबसे पहले यूपीएससी के आधिकारिक पोर्टल upsconline.nic.in पर विजिट करें.
  2. होमपेज पर दिख रहे "Account Creation" सेक्शन पर जाएं और अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें.
  3. आपके मोबाइल और ईमेल पर आए OTP के जरिए इसे वेरिफाई करें और एक मजबूत पासवर्ड सेट करें.
  4. अब ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर या URN की मदद से लॉगिन करें.
  5. एनडीए 2 एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरें.
  6. अपनी स्कैन की हुई फोटो और सिग्नेचर को तय फॉर्मेट में अपलोड करें.
  7. अपनी सुविधा के अनुसार एग्जाम सेंटर चुनें और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  8. फॉर्म को एक बार री-चेक करें और 'Submit' बटन पर क्लिक कर दें और एक प्रिंट निकाल लीजिए. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com