विज्ञापन

Assam Poll of Polls LIVE: असम POLL OF POLLS: NDA की हैट्रिक लगभग तय, सभी एग्जिट पोल में 88 से 101 सीटों का अनुमान

Assam Exit Poll LIVE Updates: चुनावी नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल सामने आएंगे. NDTV के महा एग्जिट पोल में असम की जमीनी हकीकत, वोटिंग ट्रेंड और आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर संभावित नतीजों की तस्वीर पेश की जाएगी.

Assam Poll of Polls LIVE: असम POLL OF POLLS: NDA की हैट्रिक लगभग तय, सभी एग्जिट पोल में 88 से 101 सीटों का अनुमान
असम के एग्जिट पोल पर सबकी निगाहें.
दिसपुर:

असम में 2026 विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए की फिर से सरकार बनती दिख रही है. NDTV‑Axis My India समेत सभी प्रमुख एजेंसियों के Poll of Polls संकेत दे रहे हैं कि सत्तारूढ़ गठबंधन भारी बहुमत के साथ वापसी करने जा रहा है.

क्या कहते हैं पोल ऑफ पोल्स

Axis My India, Matrize, Peoples' Insight और Poll Diary चारों एग्जिट पोल में BJP+ (NDA) को कम से कम 85 और अधिकतम 101 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. 126 सीटों वाली असम विधानसभा में यह एनडीए की अब तक की सबसे बड़ी जीत की ओर इशारा करता है.

NDA के सत्ता वापसी के संकेत

Poll of Polls के मुताबिक NDA को 88-100 सीटें (Axis My India), 85–95 (Matrize), 88-96 (Peoples' Insight) और 86-101 सीटें (Poll Diary) मिल सकती हैं. इसके मुकाबले कांग्रेस+ गठबंधन 15 से 36 सीटों के दायरे में सिमटता दिख रहा है. AIUDF+ को किसी भी पोल में एक भी सीट का अनुमान नहीं, जबकि अन्य दलों को अधिकतम 12 सीटें मिलने की बात कही गई है.

अगर ये अनुमान नतीजों में बदलते हैं, तो 2021 में 74 सीटों पर सिमटी NDA इस बार रिकॉर्ड बढ़त के साथ सत्ता में लौटेगी. हालांकि, अंतिम तस्वीर 4 मई को होने वाली मतगणना के बाद ही पूरी तरह साफ होगी, लेकिन Poll of Polls ने असम में NDA की हैट्रिक की मजबूत नींव जरूर रख दी है.

4 मई को आएंगे नतीजे

रिकॉर्ड वोटिंग के बाद असम में राजनीतिक हलकों की धड़कनें तेज हैं. अब सबकी नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना से पहले आज शाम आने वाले एग्जिट पोल पर टिकी हैं, जो नतीजों की दिशा का पहला बड़ा संकेत देंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com