विज्ञापन

Assam Election Results 2026: सीएम हिमंता की बंपर जीत, गौरव गोगोई हारे, बाकी हॉट सीट पर किसने मारी बाजी?

Assam Vidhan Sabha Chunav Vote Counting: असम में सत्ता की हैट्रिक बनाने वाले मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने साबित कर दिया है कि जालुकबारी विधानसभा सीट (Jalukbari) उनका अभेद्य किला है. हिमंता यहां 89434 वोटों के अंतर से कांग्रेसी उम्मीदवार को मात दी है.

Assam Election Results 2026: सीएम हिमंता की बंपर जीत, गौरव गोगोई हारे,  बाकी हॉट सीट पर किसने मारी बाजी?
Assam Assembly Election Results 2026 LIVE Updates:

Assam Election Results 2026 Vote Counting: असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल करते हुए हैट्रिक का रास्ता साफ कर लिया है. बीजेपी ने नतीजों और  रुझानों में दो-तिहाई का आंकड़ा पार कर लिया है. पार्टी ने असम में तमाम अनुमानों को धता बताते हुए सत्ता की हैट्रिक लगा दी है. लेकिन कुछ सीटें ऐसी हैं जहां मुकाबला सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि साख और रसूख का है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को असम में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के प्रदर्शन को 'ऐतिहासिक जनादेश' बताया है. 

सीएम हिमंता बोले- जनादेश ऐतिहासिक

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए गठबंधन को आशीर्वाद दिया है. यह असम की पहचान की रक्षा और विकास को गति देने के निरंतर प्रयासों के प्रति मतदाताओं के समर्थन को दर्शाता है. यह जनादेश विकास, सुशासन और राज्य की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए है.  उन्होंने पार्टी और उसके सहयोगियों की ओर से मतदाताओं को उनके भारी समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने इस बार अपने दम पर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जो मतदाताओं के बीच बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है. मतदाताओं ने विभाजनकारी राजनीति को नकार दिया है और प्रदर्शन और परिणामों पर आधारित शासन मॉडल का समर्थन किया है. 

जालुकबारीः मुख्यमंत्री हिमंता का अभेद्य किला

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने साबित कर दिया है कि जालुकबारी विधानसभा सीट (Jalukbari) उनका अभेद्य किला है. हिमंता यहां 89434 वोटों के अंतर से कांग्रेसी उम्मीदवार विदिशा नेओग को मात दी है. असम में बीजेपी की जीत की हैट्रिक बनाने वाले हिमंता ने अपने विधानसभा क्षेत्र में भी प्रचंड जीत से परचम लहराया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

जोरहाट में गौरव गोगोई को मिली हार

जोरहाट सीट (Jorhat) में साख की लड़ाई में कांग्रेस के दिग्गज नेता गौरव गोगोई हार गए हैं. बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने उन्हें 23182 वोटों से हराया है. ये गौरव गोगोई का पहला विधानसभा चुनाव था. इससे पहले वह लोकसभा सांसद बनकर दिल्ली पहुंचे थे.

शिवसागर और नजीरा सीट

शिवसागर सीट पर कांग्रेस की सहयोगी रायजोर दल के अखिल गोगोई ने 17272 वोटों से जीत दर्ज कर ली है. दूसरे नंबर पर बीजेपी के नेता कुशल दोबोरी रहे. शिवसागर सीट (Sivasagar Assam) इस बार 'विरोध की राजनीति' का केंद्र बनी हुई थी.

वहीं, नजीरा सीट (Nazira Seat) पर बीजेपी नेता मयूर बोरगोहेन ने जीत का परचम लहरा दिया है. उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया (Debvrat Saikia) को 46701 वोटों से हरा दिया है. बीजेपी की आंधी और बदलते सियासी समीकरणों के बीच सैकिया अपना गढ़ नहीं बचा पाए.

Latest and Breaking News on NDTV

बोकाखाट और कलियाबोर सीट

बीजेपी की सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने बोकाखाट सीट (Bokakhat) से जीत हासिल कर ली है. उन्होंने 60537 वोटों के अंतर से रायजोर दल के हरी प्रसाद सैकिया का मात दी है. यह सीट बीजेपी-एजीपी गठबंधन की मजबूती का लिटमस टेस्ट मानी जा रही थी.

वहीं, कलियाबोर सीट (Kaliabor) पर एजीपी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री केशव महंत अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब हो गए हैं. उन्होंने 17890 वोटों के अंतर से निर्दलीय प्रत्याशी जितेन गौर को हरा दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

तामुलपुर और बिन्नाकांडी सीट पर जनजातीय समीकरण और एआईयूडीएफ फैक्टर

तामुलपुर सीट में दिलचस्प लड़ाई के बीच विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी (बीजेपी) ने अपने प्रतिद्वंदी यूपीपीएल (UPPL) के अध्यक्ष प्रमोद बोरो को हराकर जीत हासिल कर ली है. उन्होंने बोरो को 26743 वोटों के अंतर से हराया. 

दूसरी ओर, बिन्नाकांडी (अल्पसंख्यक बेल्ट) में बदरुद्दीन अजमल (AIUDF) ने 35380 वोटों से जीत हासिल कर ली है. उन्होंने असम जातीय परिषद के रेजाजुल करीम चौधरी को हराया. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिसपुर और बिहपुरिया सीट

दिसपुर में बीजेपी के प्रद्यूत बोरदोलोई ने बाजी मार ली हैं. दिसपुर सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय और काफी उलझा हुआ था. असम महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीरा बोरठाकुर (जो कभी बीजेपी में थीं) और बीजेपी के बागी जयंत कुमार दास ने कड़ी चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. प्रद्यूत बोरदोलोई ने 49667 वोटों से जीत हासिल की है. दूसरे नंबर पर कांग्रेस की मारा रहीं. 

वहीं, बिहपुरिया सीट पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और अब बीजेपी के चेहरे भूपेन कुमार बोरा ने 8236 वोटों के अंतर से कांग्रेस के नारायण भुइयां पर जीत दर्ज की है.

Latest and Breaking News on NDTV

गुवाहाटी की जंग में कौन आगे?

न्यू गुवाहाटी सीट पर बीजेपी नेता दीप्लु रंजन सरमा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है. उन्होंने 47668 वोटों के मार्जिन से कांग्रेस के शांतनु बोरा को हराया है. वहीं, सेंट्रल गुवाहाटी में बीजेपी के दिग्गज विजय कुमार गुप्ता ने बाजी मार ली है. उन्होंने असम जातीय परिषद की कुनकी चौधरी को 61921 वोटों के भारी अंतर से मात दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

नलबाड़ी और खोवांग सीट

नलबाड़ी में 'नई बीजेपी बनाम पुरानी बीजेपी' की जंग थी जिसमें मुख्यमंत्री के करीबी मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अशोक कुमार सरमा को पस्त कर दिया है. बरुआ ने 60101 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की है.

वहीं खोवांग सीट पर 'गोगोई बनाम गोगोई' के मुकाबले में बीजेपी के अहोम चेहरा चक्रधर गोगोई ने बाजी मार ली है. अहोम समुदाय के वोट बैंक के लिहाज से बेहद अहम इस सीट पर चक्रधर गोगोई ने 9984 वोटों के अंतर से असम जातीय परिषद की लुरिनज्योति गोगोई को हराया है.

Latest and Breaking News on NDTV

हाफलोंग और जागीरोड

पहाड़ी जिले हाफलोंग में बीजेपी नेता रुपाली लांगथासा ने 50306 वोटों से जीत दर्ज कर ली है . एनपीपी उम्मीदवार व यूट्यूबर डेनियल लांगथासा दूसरे नंबर पर रहीं.

Latest and Breaking News on NDTV

सेमी-कंडक्टर हब के रूप में प्रचारित किए गए जागीरोड सीट पर बीजेपी के कद्दावर नेता और मुख्यमंत्री के करीबी पीयूष हजारिका अपनी जीत दोहराने में कामयाब हो गए हैं. उन्होंने 93584 के बड़े अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार श्री बाबुल दास को मात दी है. 

यह भी पढ़ें: Assam Election Results 2026 LIVE: असम चुनाव के लाइव नतीजे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com