विज्ञापन

हार के बाद गौरव गोगोई की पहली प्रतिक्रिया आई, बताया- आगे क्या है असम कांग्रेस का प्लान

असम में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद गौरव गोगोई की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि वो पार्टी की इस हार की जिम्मेदारी लेते हैं.

हार के बाद गौरव गोगोई की पहली प्रतिक्रिया आई, बताया- आगे क्या है असम कांग्रेस का प्लान
असम चुनाव में हार के बाद गौरव गोगोई क्या बोले
नई दिल्ली:

असम विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने ली है. जोरहाट सीट से बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी से विधानसभा चुनाव हारने वाले गोगई ने कहा कि ये परिणाम हमारे मनमुताबिक नहीं है. हमें लगा था कि राज्य में हम कड़ी टक्कर देंगे. कई सीटों पर रिजल्ट पर हमें विचार करना होगा. उन्होंने कहा कि 9 मई को हम सभी नवनिर्वाचित चुने विधायकों को बुलाएंगे. 

गौरव गोगोई ने कहा कि बतौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते असम में हार की जिम्मेदारी मैं लेता हूं. नतीजे का नैतिक दायित्व मेरा है. इस चुनाव में पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत और लगन से काम किया है. मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं. गोगोई ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, जितेंद्र सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मेरे ऊपर भरोसा जताया.

असम कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव में जितनी सीटों की हमें उम्मीद थी, उतनी सीटें नहीं मिल पाईं. लेकिन हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है. हम विधानसभा के अंदर और बाहर असम के विकास के लिए अपने सुझावों को आजमाएंगे.हम हमेशा असम के आम लोगों के साथ खड़े रहेंगे. 

देखें- बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को, शपथ समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल, सज रहा पटना

उधर, असम विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है. पार्टी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं. पार्टी संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है. वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है, जो इस प्रक्रिया में उनका सहयोग करेंगे.

गौरतलब है कि असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी को 82 सीटों पर प्रचंड जीत मिली है और तीसरी बार सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है. कांग्रेस को महज 19 सीटों से संतोष करना पड़ा है, जबकि असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) को 10-10 सीटें मिलीं हैं. अन्य दलों में एआईयूडीएफ और रायजोर दल ने 2-2 सीटें जीती हैं. तृणमूल कांग्रेस को भी एक सीट मिली है.

देखें- मैं चुप नहीं बैठूंगी... ममता बनर्जी ने बंगाल में हार के बाद बता दिया अपना इंडिया गठबंधन प्लान

लेखक के बारे में
img
Satyakam Abhishek
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Election 2026, Gaurav Gogai, Hemanta Biswa Sarma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com