- असम में बीजेपी की लगातार तीसरी बार जीत के बाद सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने NDTV से खास बातचीत की
- उन्होंने बीजेपी की बंपर जीत का कारण लोगों में फैला डर और अपनी पहचान को लेकर चिंता बताया है
- उन्होंने कहा कि लोगों में सबसे बड़ा ये डर है कि क्या हम आखिर में मुस्लिम बहुत प्रदेश बन जाएंगे
असम चुनाव में बीजेपी की हैट्रिक के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में प्रदेश की बदलती डेमोग्राफी को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि असम के लोगों में डर है कि हम डेमोग्राफी की जंग तेजी से हार रहे हैं. उनमें डर है कि जितनी तेजी से यहां मुस्लिम आबादी बढ़ रही है, क्या हम मुस्लिम बहुल प्रदेश बन जाएंगे? यही वजह है कि वो हर चुनाव को अपनी पहचान, अपने भविष्य से जोड़कर वोट करते हैं.
NDTV के सीईओ और एडिटर इन चीफ राहुल कंवल से खास बातचीत में असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने बीजेपी की बंपर जीत पर कहा कि असम बहुत स्पेशल केस है. यहां की चिंता बाकी प्रदेशों से अलग है. असम के लोग एक बहुत बड़ी समस्या में हैं. हम अपनी आइडेंटिटी, अपने भविष्य को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं. हम बहुत तेजी से डेमोग्राफी की जंग हारते जा रहे हैं.
#NDTVExclusive | 'असम के लोग बहुत बड़ी समस्या में हैं'- हिमंता बिस्वा सरमा, CM, असम#Assam | #HimantaBiswaSarma | @rahulkanwal @himantabiswa pic.twitter.com/ILwpP83kt4
— NDTV India (@ndtvindia) May 5, 2026
उन्होंने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि असम में इस वक्त लगभग 40 फीसदी मुस्लिम आबादी है. 12 से 13 से जिलों हम पूरी तरह से अल्पसंख्यक बन चुके हैं. यही वजह है कि असम के लोग हर चुनाव को अपने अस्तित्व के साथ जोड़ते हैं और अपनी आइडेंटिटी को प्रोटेक्ट करने के लिए वोट डालते हैं.
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतना और हारना अलग बात है, लेकिन यहां के लोगों के मन में इस बार ये आशंका थी कि क्या असम आखिरकार एक मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा. यही वजह है कि हमारी शंका और चिंता बाकी प्रदेशों से काफी अलग है. इसीलिए इस जीत को हम अपनी विजय नहीं बल्कि एक नया चैप्टर मानते हैं.
चुनाव में हेट स्पीच के इस्तेमाल के आरोपों पर हिमंता ने कहा कि असम में कोई हेट स्पीच नहीं हुई. हमारा चुनाव नाचते-गाते हुए हुआ. हमने इसे एक लोकतंत्र के फेस्टिवल के रूप में मनाया. कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं हुआ. मैं चुनावी सभाओं में गया, नाचा-गाया, लोग भी मेरे साथ नाचे-गए, और सभा खत्म हो गई. कोई मामला ही नहीं हुआ.
उन्होंने कहा कि जहां तक मेरे भाषणों का सवाल है तो मैं अपनी स्पीच बहुत सोच समझकर देता हूं. मैंने जो बोला है, उससे पीछे हटने का सवाल ही नहीं है. मैंने जो कुछ कहा है, मैं उस पर कायम हूं और उसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं.
देखें- हिमंता ने NDTV को बताया असम की नई सरकार का क्या होगा एजेंडा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं