असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी नेता राहुल गांधी के कहने पर हमास की निंदा नहीं की और फलस्तीन के लिए अपने समर्थन की घोषणा की. असम सीएम ने यह भी कहा कि नव गठित इंडिया इन्क्लूसिव डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) के घटक दलों के बीच कोई एकता नहीं है और वह केवल भारत के ‘‘लोगों को धोखा'' देने के लिए बनाया गया है.
उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हाल में कांग्रेस कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई, वहां हमास मुद्दे की चर्चा की गयी. बैठक में सभी ने कहा कि इस वक्त हमास की निंदा करना आवश्यक है. लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में चुनाव आ रहे हैं इसलिए हमें फलस्तीन का समर्थन करना चाहिए. मैं आपको सीडब्ल्यूसी में हुई चर्चा के बारे में बता रहा हूं. उसके बाद यह प्रस्ताव पारित किया गया.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
असम के मुख्यमंत्री, ने बताया कि सीडब्ल्यूसी प्रस्ताव में हमास के बारे में "एक भी शब्द नहीं" था. उन्होंने कहा, "उन्हें यह कहकर संतुलित किया जा सकता था कि हम हमास की निंदा करते हैं लेकिन साथ ही हम स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन करने के भारत के रुख पर कायम हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया." सरमा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए लेकिन कांग्रेस अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के कारण इस तथ्य के बावजूद आतंकवाद के खिलाफ कुछ नहीं बोल रही है कि भारत आतंकवाद का शिकार है.
ये भी पढ़ें : सीसीटीवी कैमरे और ट्रेन ऑपरेटर से संवाद करने की सुविधा से लैस होंगी रैपिडएक्स ट्रेन
ये भी पढ़ें : क्या है इस्लामिक जेहाद संगठन? इसे ही अस्पताल पर बमबारी का जिम्मेदार बता रहा इजरायल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं