असम सरकार ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए रविवार को नलबाड़ी जिले में राज्य स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कार्यक्रम आयोजित किया. CM हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद रोड रोलर चलाया और मादक पदार्थों की खेप को नष्ट किया.

कार्यक्रम 14वीं असम पुलिस बटालियन परिसर, दौलासाल में आयोजित किया गया था. इस दौरान पुलिस और अन्य एजेंसियों द्वारा जब्त की गई 472 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मादक पदार्थों की खेप को नष्ट किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार असम को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है और ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
सरमा ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियां पूरी मजबूती के साथ काम कर रही हैं. सरकार का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई न केवल तस्करों के मनोबल को तोड़ेगी, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी देगी.
ये भी पढ़ें : क्यों कुछ दिनों में ही पिघल गया अमरनाथ का शिवलिंग? वैज्ञानिकों ने दी ये चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं