Assam CM Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony Updates: हिमंता बिस्वा सरमा ने आज असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी के खानापारा के पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में आयोजित किया गया. राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद एजीपी के अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के चरण बोडो और बीजेपी के अजंता नेओग को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ एनडीए शासित राज्यों के 40 से ज्यादा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बने. हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. असम में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है.
ये भी पढ़ें- असम में NDA का महाजुटान, हिमंता के शपथ ग्रहण में PM मोदी समेत पहुंचेंगे 20 राज्यों के CM; ये 4 बनेंगे मंत्री
ये भी पढ़ें-असम में कैसा होगा इस बार का मंत्रिमंडल? शपथ से पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया
LIVE Updates: Assam CM Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony:
Himanta Biswa Sarma Oath taking LIVE: मां कामाख्या मंदिर पहुंचे राजनाथ सिंह और सीएम योगी
हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में सामिल होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे.
#WATCH गुवाहाटी, असम: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। pic.twitter.com/i6k0kIZZEl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
Himanta Biswa Sarma Oath taking LIVE: पीएम मोदी ने किया असम की जनता का अभिवादन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खानापारा में वेटरनरी कॉलेज मैदान में जनता का अभिवादन किया.
#WATCH गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खानापारा में वेटरनरी कॉलेज मैदान में जनता का अभिवादन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/gpqTZZJ73h
Assam CM Oath LIVE: वे देश की जनता का विश्वास जीतने में सफल-प्रफुल्ल पटेल
हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA और BJP काफी प्रगति कर रहे हैं. वे देश की जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे हैं.
Assam CM Oath LIVE: मिलिए टीम हिमंता से
असम में हिमंता बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही रामेश्वर तेली,अतुल बोरा,चरण बोडो और अंजता नेओग ने मंत्री पद की शपथ ली.
Assam CM Oath Ceremony LIVE: ये हैं हिमंता मंत्रिमंडल के चार नए मंत्री

Assam CM Oath LIVE: अंजता नियोग ने ली मंत्री पद की शपथ
अंजता नियोग को भी हिमंता सरकार में मंत्री बनाया गया है. वह 2001 से पांच बार लगातार विधायक रही हैं. असम के गोलाघाट से वर्तमान में वह चुनाव जीती हैं. 
चरण बोडो ने ली मंत्री पद की शपथ
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के चरण बोडो ने ली मंत्री पद की शपथ

Assam CM Oath LIVE: अतुल बोरा ने ली मंत्री पद की शपथ
रामेश्वर तेली के बाद असम गण परिषद एजीपी के अध्यक्ष अतुल बोरा ने मंत्री पद की शपथ ली.

Assam CM Oath LIVE: रामेश्वर तेली ने भी मंत्री पद की शपथ
रामेश्वर तेली ने भी मंत्री पद की शपथ ली.हिमंता के बाद दूसरे नंबर पर उनको शपथ दिलाई गई.

Assam CM Himanta Biswa Sarma LIVE Updates: हिमंता बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ
हिमंता बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Assam CM Oath LIVE: मंच पर पहुंचे महमानों ने गाया राष्ट्रगान
हिमंता के शपथ ग्रहण से पहले मंच पर मौजद सभी गणमान्य अतिथियों ने राष्ट्रगान में हिस्सा लिया. फिर असम का गीत भी गाया गया.
Himanta Biswa Sarma Oath taking LIVE: हिमंता के शपथ ग्रहण के लिए मंच पर पहुंचे PM मोदी
हिमंता ेक शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी और राजनाथ सिंह मंच पर पहुंच चुके हैं. हिमंता भी वहां मौजूद हैं.
Assam CM Oath LIVE: हिमंता के शपथ ग्रहण की तैयारियां देखें
बारिश और धूप को देखते हुए बढ़िया टेंट लगाए गए हैं. मंच पर बना कमल का फूल सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. 
Assam CM Himanta Biswa Sarma LIVE Updates: हिमंता के शपथ ग्रहण के लिए बने 4 मंच

Assam CM Oath LIVE: हिमंता का शपथ ग्रहण थोड़ी देर में

Himanta Biswa Sarma Oath taking LIVE: क्या गौरव गोगोई हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे?
कांग्रेस नेता गौरव हिमंता के शपथ ग्रहण में पहुंचेंगे या नहीं ये अभी साफ नहीं है. मंच पर उनके आने का बहुत लोग इंतजार कर रहे हैं.
Himanta Biswa Sarma Oath taking LIVE: हिमंता के शपथ ग्रहण के लिए गुवाहाटी पहुंचे सीएम योगी
हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गुवाहाटी हवाई अड्डे पहुंच चुके हैं.
#WATCH गुवाहाटी, असम: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हवाई अड्डे पर पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
वे यहां हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए यहां आए हैं। pic.twitter.com/EPmWTeMHKk
असम की जनता को मैं बधाई-बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी
हिमंता के शपथ ग्रहण के लिए गुवाहाटी पहुंचे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि असम की जनता को मैं बधाई देता हूं. बंगाल चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की बड़ी जीत हुई है. आने वाले दिनों में ओडिशा, बिहार, असम, त्रिपुरा, सिक्किम में पीएम मोदी का जो सपना है पूर्वोदय का विकास उसके लिए काम करेंगे.
#WATCH गुवाहाटी, असम: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "असम की जनता को मैं बधाई देता हूं। बंगाल चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की बड़ी जीत हुई है... आने वाले दिनों में ओडिशा, बिहार, असम, त्रिपुरा, सिक्किम में पीएम मोदी का जो सपना है पूर्वोदय का विकास… https://t.co/S5B7STJpXm pic.twitter.com/xjpulgHqSZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
Assam CM Oath LIVE: हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे जीत अदाणी
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक, जीत अदाणी हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे हैं.
#WATCH | Assam: Director of Adani Defence and Aerospace, Jeet Adani, arrives in Guwahati to attend the swearing-in Ceremony of Himanta Biswa Sarma-led Assam government pic.twitter.com/Se6S8UTxX9
— ANI (@ANI) May 12, 2026
Assam CM Oath Ceremony LIVE: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर हिमंता के शपथ ग्रहण के लिए गुवाहाटी पहुंचे
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे.
#WATCH गुवाहाटी, असम: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे। pic.twitter.com/zxknoEC7eC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
Assam CM Oath Ceremony LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने किए मां कामाख्या देवी के दर्शन
हिमंता के शपथ ग्रहण के लिए गुवाहाटी पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सबसे पहले मां कामाख्या देवी के दर्शन किए. दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि यह मां कामाख्या देवी की कृपा है कि इस बार तीसरी बार असम में बीजेपी सरकार बन रही है. जनता का प्यार, विश्वास और मां का आशीर्वाद सदैव असम को संपन्न रखे.
#WATCH गुवाहाटी, असम: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
उन्होंने कहा, "यह मां कामाख्या देवी की कृपा है कि इस बार तीसरी बार असम में भाजपा सरकार बन रही है। जनता का प्यार, विश्वास और मां का आशीर्वाद सदैव असम को संपन्न रखे..." pic.twitter.com/hLfTxffuwH
Assam CM Oath LIVE: हिमंता के शपथ ग्रहण के लिए असम पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन
हिमंता के शपथ ग्रहण के लिए असम पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से ही असम में प्रधानमंत्री मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार पर जनता ने फिर भरोसा दिखाया है. हमें बरसों से मां का आशीर्वाद मिलता रहा है. बीजेपी के नेतृत्व ने विकास और विश्वास के साथ ही काम किया है.
#WATCH गुवाहाटी, असम: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
उन्होंने कहा, "मां कामाख्या का आशीर्वाद समस्त देशवासियों पर बना रहे। मां के आशीर्वाद से ही असम में प्रधानमंत्री मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर जनता ने… pic.twitter.com/z9cKZjaBCS
Assam CM Oath Ceremony LIVE: शपथ ग्रहण के बाद हम राज्य के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे- हिमंता
हिमंता ने कहा क एनडीए सरकार असम के कल्याण और विकास के लिए लगातार काम करती रहेगी. असम की जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया है, और शपथ ग्रहण के बाद, हम अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और राज्य के कल्याण के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे.
Himanta Oath Live: हिमंता के शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली से निकले सीएम नायाब सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से गुवाहाटी रवाना हुए.
#WATCH दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से रवाना हुए। pic.twitter.com/whc6fHrvlg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
Assam CM Oath LIVE: हिमंता सरकार में नए चेहरे शामिल होंगे या अनुभवी चेहरे बरकरार रहेंगे?
हिमंता ने कहा कि नई सरकार में लगभग 18-19 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन हम नए चेहरों को शामिल करेंगे या अनुभवी चेहरों को बरकरार रखेंगे, यह हमें मिलने वाले मार्गदर्शन पर निर्भर करेगा.
Assam CM Himanta Biswa Sarma LIVE Updates: असम की नई सरकार में हो सकते हैं 18-19 मंत्री
हिमंता ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले कैबिनेट को लेकर एक बड़ा ऐलान करते हु कहा कि असम की नई एनडीए सरकार में लगभग 18-19 मंत्री होने की संभावना है.
Assam CM Oath Ceremony LIVE: असम की जीत ऐतिहासिक- चिराग पासवान
गुवाहाटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह असम की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी की सोच वाली और हिमंत बिस्वा सरमा की विकास की राह पर चलने वाली सरकार को चुनने का काम किया है, यह दर्शाता है कि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी पर पूरी तरह से कायम है. असम में एक ऐतिहासिक जीत हुई है.
#WATCH गुवाहाटी, असम: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "जिस तरह असम की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी की सोच वाली और हिमंत बिस्वा सरमा की विकास की राह पर चलने वाली सरकार को चुनने का काम किया है, यह दर्शाता है कि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी पर पूरी तरह से… pic.twitter.com/TlWoYj05DS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2026
Himanta Biswa Sarma Oath taking LIVE: गुवाहाटी पहुंचे मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
गुवाहाटी पहुंचे मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शपथ ग्रहण समारोह पर कहा कि हमें बहुत खुशी है और मैं सबको बधाई देता हूं. पश्चिम बंगाल के बाद अब असम में भी शपथ ग्रहण समारोह है, जिसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं.
#WATCH गुवाहाटी, असम: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कल होने वाले असम के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, "हमें बहुत खुशी है और मैं सबको बधाई देता हूं। पश्चिम बंगाल के बाद अब कल असम में भी शपथ ग्रहण समारोह है, जिसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं..." (11.05) pic.twitter.com/PJC7jyYwlC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2026
Assam CM Oath LIVE: बंगाल की तरह भव्य होगा हिमंता का शपथ ग्रहण समारोह
असम में हिमंता का शपथ ग्रहण समारोह बंगाल की तरह भी भव्य होगा. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.
Himanta Oath Live: बीजेपी नेता रणजीत दास होंगे असम विधानसभा के नए अध्यक्ष
बीजेपी के वरिष्ठ नेता रणजीत दास असम विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे. हिमंता सरमा ने खुद एक एक्स पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है.
Himanta Oath Live: चार अन्य विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ
हिमंता के अलावा चार अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. इनमें बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद एजीपी के अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के चरण बोरो और बीजेपी के अजंता नेओग शामिल हैं.
Himanta Oath Live: सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर राज्यपाल दिलाएंगे हिमंता को शपथ
राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर हिमंता सरमा और नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
Himanta Oath Live: शपथ ग्रहण समारोह में 40 से ज्यादा CM और डिप्टी सीएम होंगे शामिल
हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ राजग शासित राज्यों के 40 से अधिक मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के उपस्थित रहने की संभावना है.
Himanta Oath Live: गुवाहाटी के खानापारा में होगा शपथ ग्रहण समारोह
हिमंता का शपथ ग्रहण समारोह खानापारा के पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में होने जा रहा है. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
Himanta Oath Live: असम में आज से बीजेपी का तीसरा कार्यकाल
हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण के साथ ही असम में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू हो जाएगा.