विज्ञापन

असम CM का शपथ बंगाल की तरह ही होगा भव्य, जानें टाइम, प्लेस, गेस्ट लिस्ट, मंत्रिमंडल से जुड़े सभी अपडेट

Himanta Biswa Sarma Swearing-in: असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई, 2026 को सुबह 11:40 बजे वेटरनरी कॉलेज फील्ड, खानापारा, गुवाहाटी में आयोजित होगा. जिसके लिए तैयारियां चल रही है.

असम CM का शपथ बंगाल की तरह ही होगा भव्य, जानें टाइम, प्लेस, गेस्ट लिस्ट, मंत्रिमंडल से जुड़े सभी अपडेट
विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद विधायकों का आभार जताते हिमंता बिस्वा सरमा.
  • असम में हिमंता बिस्वा सरमा का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को गुवाहाटी के वेटरनरी कॉलेज फील्ड में होगा.
  • PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री व CM शपथ ग्रहण में शामिल होंगे.
  • शपथ ग्रहण में असम के धार्मिक गुर , भाजपा के हजारों कार्यकर्ता, उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहेंगी.
गुवाहाटी:

Assam CM Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: असम में बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को होगा. यहां हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम दौर पर चल रही है. असम में हिमंता का शपथ ग्रहण समारोह बंगाल की तरह भी भव्य होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. 

हिमंता बिस्वा सरमा का कहां और कितने बजे होगा शपथ ग्रहण

असम में हिमंता बिस्वा सरमा का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई, 2026 को सुबह 11:40 बजे वेटरनरी कॉलेज फील्ड, खानापारा, गुवाहाटी में आयोजित होगा. जिसके लिए तैयारियां चल रही है. राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य हिमंता बिस्वा सरमा को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे.

हिमंता के शपथ ग्रहण में कौन-कौन होंगे शामिल?

सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "कल सुबह 11 बजे, हमारी नई सरकार शपथ लेगी. इस समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. उनके साथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और देश भर से कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. हमारे NDA गठबंधन के सहयोगी दलों के नेता भी इसमें शामिल होंगे." 

धार्मिक गुरु के साथ-साथ भाजपा के हजारों कार्यकर्ता भी होंगे शामिल

हिमंता ने बताए अनुसार पीएम मोदी आज रात ही गुवाहटी पहुंच जाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है, और असम के धार्मिक गुरु, जिन्हें हम 'सत्राधिकार' कहते हैं, नई सरकार को आशीर्वाद देने आएंगे. साथ ही बूथ-स्तर के अध्यक्षों से लेकर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तक, इस महत्वपूर्ण अवसर पर हर कोई मौजूद रहेगा.

19 मंत्री हो सकते है, हिमंता बोले- आज रात फाइनल होंगे नाम

मंत्रिमंडल के बारे में हिमंता ने बताया कि अभी तक मंत्रियों की कोई अंतिम सूची तैयार नहीं की गई है. यह फैसला आज देर रात लिया जाएगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ चर्चा होगी. वे आज शाम गुवाहाटी पहुंच रहे हैं. उनसे सलाह लेने के बाद ही हम नामों को अंतिम रूप देंगे. लगभग 18-19 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन हम नए चेहरों को शामिल करते हैं या अनुभवी लोगों को ही बनाए रखते हैं, यह हमें मिलने वाले मार्गदर्शन पर निर्भर करेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

हिमंता ने कहा- जिम्मेदारी के साथ करेंगे काम

उन्होंने यह भी कहा कि असम की जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया है, और शपथ ग्रहण के बाद, हम अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और राज्य के कल्याण के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. हमारे पास आगे पांच साल हैं, और हम असम के विकास के लिए लगातार और जिम्मेदारी से काम करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें - असम में हिमंता बिस्वा सरमा फिर बनेंगे CM, विधायक दल की बैठक में आए 8 प्रस्ताव, सभी में हिमंता का नाम

लेखक के बारे में
img
रतनदीप चौधरी
News Input
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himanta Biswa Sarma, Himanta Biswa Sarma News, Himanta Biswa Sarma Oath, Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony, Assam CM Himanta Biswa Sarma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com