विज्ञापन

"मैं भाई के नाते ममता बनर्जी के लिए चिंतित हूं", हिमंत बिस्वा सरमा ने बंगाल सीएम को दी कामाख्या जाने की सलाह

असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता बनर्जी को आराम करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि ममता दीदी को असम आकर विकास का मॉडल भी सीखना चाहिए. पढ़िए रंजीत कुमार यादव की रिपोर्ट.

"मैं भाई के नाते ममता बनर्जी के लिए चिंतित हूं", हिमंत बिस्वा सरमा ने बंगाल सीएम को दी कामाख्या जाने की सलाह
बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है. उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में भाजपा उम्मीदवार हरिपद बर्मन के समर्थन में रोड शो के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरमा ने कहा कि ममता बनर्जी की मानसिक स्थिति थोड़ा बिगड़ गई है. उन्होंने कहा कि मैं दस दिनों से ममता दीदी के भाषण सुन रहा हूं. लगता है उनका थोड़ा सा मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है. तबीयत भी कुछ खराब है. इसलिए उन्हें असम के कामाख्या मंदिर आना चाहिए, ताकि मानसिक स्थिति ठीक हो जाए और विकास कैसे होता है, यह भी सीख सकें.

भाजपा लड़ाई जारी रखेगी

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा 2014 से लगातार लड़ रही है. कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा गया, डराया-धमकाया गया, फिर भी भाजपा चुनौती दे रही है. उन्होंने कहा कि अब लोग डर के माहौल से बाहर आ गए हैं. इस बार परिवर्तन संभव है, क्योंकि लोग अब डर नहीं रहे हैं. सरमा ने कहा कि एसआईआर के कारण फर्जी वोटर बाहर हुए हैं. केंद्रीय बल और चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहे हैं. पिछली बार पत्थरबाजी आम थी, लेकिन इस बार नहीं है. जनता में विश्वास है और इस बार परिवर्तन होगा.

"मंच पर मैराथन की तरह दौड़ लगा रही ममता"

असम सीएम ने तंज कसने के साथ ही कहा, " वह जो भाषण दे रही हैं, उसे सुनकर मैं भाई के नाते उनके लिए चिंतित हूं. एक ही मंच पर मैराथन की तरह दौड़ रही है. इसलिए मुझे भाई के नाते अच्छा नहीं लग रहा है और अब उन्हें 5 साल आराम करना चाहिए." 

असम में आकर नॉनवेज खाए- सीएम

उन्होंने दावा किया कि असम इकोनॉमी में अच्छी स्थिति में है और बंगाल को पीछे छोड़ रहा है. ममता बनर्जी को नॉनवेज के लिए असम खाना चाहिए और विकास का मॉडल भी सीखना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार का कोई बिल नहीं गिरा, तो महिला आरक्षण पर कैसे गड़बड़ा गया गणित? समझिए कहां फंसा पेंच

लेखक के बारे में
img
गौरव कुमार द्विवेदी
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himanta Biswa Sarma, Mamata Banerjee, Assam CM, Kamakhya Temple, Bengal Politics, BJP Road Show In Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com