विज्ञापन

असम के CM हिमंता और उनकी पत्नी पर अब क्या बोले पवन खेड़ा? 8 मिनट का वीडियो किया जारी

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक बार फिर असम के सीएम हिमंता और उनकी पत्नी को लेकर आरोप लगाए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी से नहीं डरते.

असम के CM हिमंता और उनकी पत्नी पर अब क्या बोले पवन खेड़ा? 8 मिनट का वीडियो किया जारी
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा. (फाइल फोटो)
IANS
  • कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी के खिलाफ आरोप लगाए हैं
  • असम पुलिस ने पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की थी
  • पवन खेड़ा ने वीडियो में पुलिस के उनके घर से फोन, लैपटॉप और आईपैड जब्त करने का आरोप लगाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइंया सरमा को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने जो आरोप लगाए थे, उसे लेकर बवाल थम नहीं रहा है. असम पुलिस ने पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार करने भी पहुंची थी लेकिन वह मिले नहीं. अब पवन खेड़ा का नया वीडियो आया है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि जनता देख रही है कि पिछले दो दिन से असम के मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री क्या-क्या हथकंडे अपना रही है.

पवन खेड़ा ने वीडियो में कहा, 'दिल्ली में 100 पुलिस वाले मेरे फ्लैट पर गए. मैं नहीं था. मेरे परिवार का कोई नहीं था. लेकिन पुलिस वाले मेरी छोटी बहन जिसकी कोविड में मौत हो गई, उसका यादगार पुराना फोन उठाकर ले गए. मेरा लैपटॉप जिसका मैं इस्तेमाल नहीं करता, उसे ले गए. एक आईपैड जिसका इस्तेमाल मैंने अभी शुरू नहीं किया था, वह ले गए.'

यह भी पढ़ेंः पवन खेड़ा के आरोपों पर भड़के असम के CM हिमंता, कर दी बड़े एक्‍शन की बात

'हमारी आदत डरने की नहीं है'

उन्होंने कहा कि 'मैं जहां भी जाता हूं या उनको लगता है कि मैं गया हुआ हूं, वहां ये पुलिस भेज रहे हैं. सवाल ही तो उठाए हैं कांग्रेस पार्टी ने. आप मुझे चुप क्यों करवाना चाहते हैं? सवाल पूछे हैं, जवाब दीजिए. हम कहते हैं ये कागज और जानकारी आई है, इसकी जांच कीजिए. आप जवाब देने की जगह गाली दे रहे हो. पुलिस छोड़ रहे हो. आप डराने की कोशिश कर रहे हैं. आपकी आदत डराने की हो सकती है लेकिन हमारी आदत डरने की नहीं है. क्योंकि मैं मेवाड़ का हूं, कांग्रेसी हूं, राहुल गांधी का सिपाही हूं.'

उन्होंने कहा कि 'जो कागज हमारे पास आए और वेबसाइट के नाम बताए, वो हमने सबके साथ साझा किया. हम तो यही उम्मीद करते हैं कि आप जांच बैठाएं लेकिन आपने पुलिस छोड़ दी. हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिनका राजनीतिक अनुभव आपकी उम्र से ज्यादा है, आपने कल उनके लिए जो अपशब्द इस्तेमाल किए, क्या असम की जनता इसको स्वीकार करेगी?'

यह भी पढ़ेंः अब आपकी बारी...गौरव गोगोई के आरोपों पर CM हिमंता की पत्नी रिनिक भुइयां का पलटवार

'कागजात सही है या गलत, जांच कराई जाए'

पवन खेड़ा ने कहा कि 'अब कुछ और जानकारियां आई हैं. सवाल आपके आईटी सेल ने उठाए थे. ये तारीख इसलिए 6 अप्रैल की आई है, क्योंकि जब नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट रिवोक हो जाती है, जितनी भी जानकारी प्राइवेट थी, वो पब्लिक हो जाती है. तो तारीख उसकी होती है. फाइलिंग और इनकॉर्पोरेशन में फर्क होता है. ये फाइलिंग की तारीख नहीं है. मैं इनकॉर्पोरेशन की बात पूछ रहा हूं.'

उन्होंने कुछ कागजात दिखाते हुए कहा कि मिस्र के पासपोर्ट, एंटिगुआ-बारबाडोस के पासपोर्ट और यूएई के गोल्डन वीजा की बात सही है या गलत, इसकी जांच होनी चाहिए. खेड़ा का कहना है कि सरमा और उनकी पत्नी की संपत्तियों से जुड़े सवालों का जवाब असम के मुख्यमंत्री को देना चाहिए.

उन्होंने सवाल किया, 'क्या आपने या आपके परिवार के किसी सदस्य ने फर्जी केवाईसी के माध्यम से शेल कंपनियां खोलीं? क्या आपके भाई के पत्नी और बेटे दुबई में रहते हैं?'

जवाब देना आपका फर्ज हैः खेड़ा

पवन खेड़ा ने कहा कि वह परिवार को निशाना नहीं बना रहें, लेकिन शर्मा को सवालों के जवाब देने चाहिए. उन्होंने कहा, 'आपको चुनाव दिख रहा है, हमें असम की जनता दिख रही है...दिल पर हाथ रखकर बोलिए कि क्या सवालों का जवाब देना आपका फर्ज नहीं है.'

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान गौरव गोगोई की मदद क्यों कर रहा...? असम के CM हिमंता का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com