भारतीय जनता पार्टी असम इकाई 28 फरवरी से जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन कर अपनी उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएगी. यात्रा का पहला चरण 28 फरवरी से 9 मार्च तक 34 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा गुप्तेश्वर देवालय से यात्रा का उद्घाटन करेंगे और जनसभाओं में हिस्सा लेंगे.