विज्ञापन

अशोक खरात कांड: 20–50 रुपये में बिक रहे थे आपत्तिजनक वीडियो

अशोक खरात से जुड़े 15 से 17 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. ये वीडियो पोर्न साइट्स के साथ-साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी वायरल हुए. इतना ही नहीं, इन वीडियो को देखने के इच्छुक लोगों से पैसे लेकर उन्हें सीधे भेजा जाता था. पुलिस अब इस मामले में एक्शन ले रही है.

अशोक खरात कांड: 20–50 रुपये में बिक रहे थे आपत्तिजनक वीडियो
नई दिल्ली:

अशोक खरात मामले में सामने आई ताजा जानकारी सिर्फ एक आपराधिक खुलासा नहीं है, बल्कि समाज के गिरते स्तर पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है. जांच में पता चला है कि वायरल आपत्तिजनक वीडियो देखने के लिए लोगों से महज 20 से 50 रुपये तक वसूले जा रहे थे.

यानी कुछ रुपयों के बदले न सिर्फ कानून तोड़ा जा रहा था, बल्कि किसी की इज्जत और पहचान को भी खुलेआम बाजार में बेचा जा रहा था. सवाल यह है कि हम किस तरह के समाज में रह रहे हैं, जहां ऐसी सामग्री की मांग भी है और उसका कारोबार भी.

कैसे फैलाया गया यह नेटवर्क

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अशोक खरात से जुड़े 15 से 17 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाए गए. ये वीडियो पोर्न साइट्स के साथ-साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी वायरल हुए. इतना ही नहीं, इन वीडियो को देखने के इच्छुक लोगों से पैसे लेकर उन्हें सीधे भेजा जाता था. यानी यह सिर्फ वायरल होने का मामला नहीं, बल्कि एक तरह का संगठित ‘कंटेंट बेचने' का नेटवर्क बन चुका था.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में अब शादी का कार्ड दिखाओ और एक्स्ट्रा LPG सिलेंडर पाओ, बस इस प्रोसेस को करना होगा फॉलो

महाराष्ट्र साइबर की कार्रवाई

महाराष्ट्र साइबर ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज की है. चार सोशल मीडिया लिंक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सूत्रों के अनुसार, IT एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है, जो अश्लील सामग्री के प्रसार से जुड़ी है. महाराष्ट्र साइबर के प्रमुख यशस्वी यादव ने पुष्टि की है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पीड़िताओं की पहचान भी खतरे में

पुलिस के मुताबिक, इन वीडियो के वायरल होने से कई पीड़िताओं की पहचान सार्वजनिक होने का खतरा बढ़ गया है. यह न सिर्फ उनकी निजता का उल्लंघन है, बल्कि उनके सामाजिक और मानसिक जीवन पर भी गंभीर असर डाल सकता है.

अपराध से आगे की कहानी

यह मामला सिर्फ एक आरोपी या कुछ वीडियो तक सीमित नहीं है. यह उस मानसिकता को उजागर करता है, जहां कुछ लोग पैसों के लिए किसी की गरिमा बेचने को तैयार हैं, और कुछ लोग उसे खरीदने को. कानून अपना काम करेगा, लेकिन असली सवाल समाज के सामने है. क्या हम ऐसे ही संवेदनहीन होते जा रहे हैं?

यह भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका सीजफायर: जंग थमी, लेकिन भारत के लिए छोड़ गई 4 बड़े सबक

अशोक खरात की कोर्ट में पेशी

बता दें कि महिलाओं के यौन शोषण और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार ढोंगी बाबा अशोक खरात की सात दिन की पुलिस हिरासत आज समाप्त हो रही है. इसी सिलसिले में उसे आज नाशिक सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा. कानून-व्यवस्था और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन उसे शारीरिक रूप से अदालत में पेश नहीं करेगा. अशोक खरात की पेशी सुबह करीब 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायाधीश के सामने कराई जाएगी.

बताया जा रहा है कि दूसरे दर्ज मामले में अदालत ने अशोक खरात को सात दिनों की पुलिस कस्टडी पर भेजा था, जिसकी अवधि आज पूरी हो रही है. इस बीच SIT द्वारा जारी हेल्पलाइन पर 11 नई शिकायतें दर्ज की गई हैं. साथ ही जांच के दौरान कई अहम तथ्य भी सामने आए हैं. इन्हीं नए शिकायतों और सबूतों के आधार पर पुलिस आज अदालत से अशोक खरात की पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग कर सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Kharat, Ashok Kharat Associates Arrested, Ashok Kharat Arrest News, Ashok Kharat A To Z Story, Ashok Kharat Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com