गुजरात पुलिस (Gujarat Police) की एसआईटी की ओर से कोर्ट में दाखिल हलफनामे पर बयानबाजी का सिलसिला थम नहीं रहा है. एसआईटी के बयान को लेकर जहां बीजेपी (BJP) ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा है, वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने पटलवार किया है. गहलोत ने एक ट्वीट कर भाजपा पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि अहमद पटेल (Ahmed Patel) अपना पक्ष रखने के लिए हमारे बीच नहीं हैं तो राजनीतिक लाभ के लिए उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.
अशोक गहलोत ने एक ट्वीट के जरिये बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "आज श्री अहमद पटेल अपना पक्ष रखने के लिए हमारे बीच नहीं हैं तो राजनीतिक लाभ के लिए उन पर मिथ्या आरोप लगाए जा रहे हैं. यह बदले की राजनीति भाजपा-आरएसएस के चरित्र का प्रमाण है."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आज श्री अहमद पटेल अपना पक्ष रखने के लिए हमारे बीच में नहीं हैं तो राजनीतिक लाभ के लिए उन पर मिथ्या आरोप लगाए जा रहे हैं। यह बदले की राजनीति भाजपा-RSS के चरित्र का प्रमाण है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 17, 2022
साथ ही गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर बीजेपी के आरोपों को राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा बताया. साथ ही पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर लगे आरोपों पर भी बीजेपी को जमकर फटकार लगाई है.
अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, "कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी पर आरोप लगाकर भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा दिखा रही है. एक पाकिस्तानी व्यक्ति द्वारा लगाए गए छिछले आरोपों पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी जैसे व्यक्तित्व पर सवाल उठाना भी बीजेपी का असली चेहरा दिखाता है."
कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी पर आरोप लगाकर भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा दिखा रही है। एक पाकिस्तानी व्यक्ति द्वारा लगाए गए छिछले आरोपों पर पूर्व उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी जैसे व्यक्तित्व पर सवाल उठाना भी BJP का असली चेहरा दिखाता है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 17, 2022
गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने पिछले चुनाव से पहले भी अहमद पटेल पर आरोप लगाए थे. उन्होंने पटेल पर लगे आरोपों की निंदा की और इसे राजनीतिक द्वेष की भावना का प्रतीक बताया.
गहलोत ने कहा, "गुजरात पुलिस की एसआईटी द्वारा तीस्ता सीतलवाड़ के हवाले से दिवंगत अहमद पटेल पर आरोप लगाना निंदनीय एवं राजनीतिक द्वेष की भावना का प्रतीक है. पिछले गुजरात चुनाव से पूर्व भी भाजपा नेताओं द्वारा अहमद पटेल पर आरोप लगाए गए थे."
गुजरात पुलिस की SIT द्वारा श्रीमती तीस्ता सीतलवाड़ के हवाले से दिवंगत अहमद पटेल पर आरोप लगाना निंदनीय एवं राजनीतिक द्वेष की भावना का प्रतीक है। पिछले गुजरात चुनाव से पूर्व भी भाजपा नेताओं द्वारा श्री अहमद पटेल पर आरोप लगाए गए थे।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 17, 2022
बता दें कि कि गुजरात पुलिस की एसआईटी ने सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत याचिका का विरोध करते कोर्ट में यह हलफनामा दाखिल किया है. हलफनामे में एसआईटी का दावा है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के नेता अहमद पटेल द्वारा रची गई ‘बड़ी साजिश‘ का तीस्ता सीतलवाड़ हिस्सा थीं. सीतलवाड़ को हाल ही में 2002 के गुजरात दंगों के मामले में लोगों को झूठा फंसाने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वहीं भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये कहा, 'अहमद पटेल तो नाम हैं, असली काम तो सोनिया गांधी का है.'
ये भी पढ़ेंः
* राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने कानून मंत्री के सामने ही न्यायपालिका और पीएम मोदी पर की तीखी टिप्पणी
* उदयपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी से किसके संबंध? साफ-साफ बताएं बीजेपी नेता : अशोक गहलोत
* उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों पर कोर्ट परिसर में हुआ हमला, पढ़े 10 बड़ी बातें
उदयपुर हत्याकांड के आरोपी का BJP से है संबंध: अशोक गहलोत | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं