Udaipur murder case: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं को उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के अभियुक्त के उनकी पार्टी के साथ संबंध होने के आरोपों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. गहलोत ने इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त के बीजेपी नेताओं के साथ कथित संबंधों की मीडिया रिपोर्ट की ओर इशारा करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त के किनसे संबंध हैं.. उसके भाजपा के साथ किस रूप में और किस स्तर के संबंध रहे हैं, सबको यह मालूम है.''
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हाल में खबर आई कि इस कांड का मुख्य अभियुक्त जिस किराये के कमरे में रहता था, उसके मकान मालिक ने पुलिस में शिकायत की थी कि वह (आरोपी) उसे तंग करता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गहलोत ने कहा कि मकान मालिक ने शिकायत की थी कि ‘‘पता नहीं कौन-कौन लोग मेरे (मकान मालिक के) घर पर आते हैं… धमकाते हैं और वे किराया नहीं दे रहे हैं.'' उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से पहले ही बीजेपी नेताओं ने थाने में फोन कर दिया कि वह (आरोपी) उनका कार्यकर्ता है, इसलिए उसे तंग न किया जाए.
गहलोत ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि बीजेपी नेताओं को इन आरोपों पर अपना जवाब देना चाहिए और स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. उन्होंने कहा,‘‘… जिस व्यक्ति ने इतना जघन्य अपराध किया है, वह किन लोगों की गोद में बैठा हुआ था… उसके किन लोगों के साथ संबंध थे, यह बात जगजाहिर हो चुकी है.''
गहलोत ने जयपुर में विपक्षी दलों की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के संवाददाता सम्मेलन के दौरान उदयपुर की घटना से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए उक्त बात कही.
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर उदयपुर में 28 जून को कन्हैयालाल की उसकी दुकान में दो लोगों ने निर्मम हत्या कर दी थी. आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को घटना के कुछ घंटों बाद पकड़ लिया गया था. इस मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और वर्तमान में सभी सातों आरोपी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में हैं.
सोशल मीडिया पर मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी की प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया सहित कुछ बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि आरोपी (रियाज) बीजेपी का कार्यकर्ता है. बीजेपी इस आरोप का खंडन कर चुकी है.
खबरों की खबर: आरोपियों को सियासी कनेक्शन, सच्चाई या सियासत?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं