दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है. चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा सोमवार शाम की. साथ ही आयोग ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC), CPI और शरद पवार की NCP अब राष्ट्रीय पार्टियां नहीं रही हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी. इस याचिका में कहा गया है था कि देरी होने से चुनाव लड़ने की उसकी क्षमता बाधित हो रही है.
'आप' कर्नाटक के संयोजक पृथ्वी रेड्डी द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया है कि पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए सभी मानदंडों को पूरा करती है, लेकिन चुनाव आयोग (ECI) ने यह दर्जा देने से इनकार कर दिया है.
बात दें कि पिछले ही महीने चुनाव आयोग ने कहा था कि वो शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की "राष्ट्रीय पार्टी" स्थिति की समीक्षा करेगी. आयोग ने एनसीपी के प्रतिनिधित्व पर सुनवाई करेगा, जिसमें उसके फैसले की समीक्षा की मांग की गई थी.सूत्रों ने बताया था कि एनसीपी अब राष्ट्रीय पार्टी के दर्जे की आवश्यकता को पूरा नहीं करती है. एक राजनीतिक दल को "राष्ट्रीय पार्टी" के रूप में मान्यता दी जाती है, यदि उसके उम्मीदवार लोकसभा या विधानसभा चुनावों में चार या अधिक राज्यों में कम से कम 6 फीसद वोट हासिल करते हैं. इसके अलावा उसे कम से कम चार लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करनी होती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 10, 2023
देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहाँ तक पहुँचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है
हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये ज़िम्मेदारी अच्छे से पूरी करें
आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया. उन्होंने इस ट्वीट में लिखा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं. सबको बहुत बहुत बधाई. देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहाँ तक पहुँचाया. लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है. आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है. हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये ज़िम्मेदारी अच्छे से पूरी करें.
राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए क्या हैं शर्तें ?
- अगर किसी दल को 4 राज्यों में क्षेत्रीय दल का दर्जा हासिल हो तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया जा सकता है.
- अगर किसी पार्टी का 3 राज्यों में मिलाकर लोकसभा की 3 फीसदी सीटें जीत जाती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल सकता है.
- अगर कोई पार्टी 4 लोकसभा सीट के अलावा लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में छह फीसदी वोट शेयर हासिल करती है तो उसे भी ये दर्जा मिल सकता है.
- अगर कोई पार्टी इन तीनों शर्तों से किसी एक शर्त को भी पूरा कर देती है तो उसे भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है.
आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद ये फायदे मिल सकेंगे :
1. आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह झाड़ू परमानेंट हो जाएगा. अब AAP का पूरे देश में एक ही चुनाव चिन्ह होगा. पार्टी का यह झाडू चिन्ह उसके लिए रिजर्व होगा.कोई दूसरी पार्टी का उम्मीदवार इस चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ सकेगा.
2. राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अब बैलेट / ईवीएम के उम्मीदवारों के क्रम में में ऊपर नजर आ सकेंगे.
3. आम आदमी पार्टी को देश की राजधानी में एक दफ्तर मिल सकेगा.
4. आम आदमी पार्टी को अब तक कुछ रुपये खर्च करके वोटर लिस्ट प्राप्त करनी होती थी लेकिन अब आम आदमी पार्टी को अधिकार होगा कि वह हर राज्य में वोटर लिस्ट मुफ्त में पा सके.
5. राष्ट्रीय स्तर पर अब आम आदमी पार्टी 20 से ज्यादा स्टार कैंपेनरों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती है. यह संख्या बढ़कर अब 40 तक पहुंच जाएगी.
6. राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त होने के बाद आम आदमी पार्टी को अब राष्ट्रीय स्तर के चुनाव में आम लोगों को संबोधित करने के लिए रेडियो और टेलीविजन पर समय मिल सकेगा.
7. राष्ट्रीय दर्जा वाली पार्टी के अध्यक्ष, सरकारी आवास पाने के पात्र होते हैं.
8. राष्ट्रीय दर्जा पाने वाली पार्टी को नामांकन पत्र में अब केवल एक प्रस्तावक की आवश्यकता रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं