कर्नाटक में चुनाव से कुछ हफ्ते पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है. इसमें कहा गया है कि देरी होने से चुनाव लड़ने की उसकी क्षमता बाधित हो रही है. 'आप' कर्नाटक के संयोजक पृथ्वी रेड्डी द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया है कि पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए सभी मानदंडों को पूरा करती है, लेकिन चुनाव आयोग (ECI) ने यह दर्जा देने से इनकार कर दिया है.
चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार एक पार्टी को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी जा सकती है, यदि वह आम चुनाव या विधानसभा चुनाव में चार या अधिक राज्यों में हुए वैध मतों का कम से कम 6 प्रतिशत हासिल करती है और लोकसभा चुनाव में कम से कम चार सीटें जीतती है. ऐसी पार्टीा जो किसी भी राज्य या राज्यों से; या कम से कम तीन अलग-अलग राज्यों से आम चुनाव में कुल लोकसभा सीटों में से कम से कम 2 प्रतिशत जीतती है; या उसे कम से कम चार राज्यों में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त हो.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
याचिका में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब, गोवा और गुजरात में हुए पिछले चुनावों में अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय पार्टी के लिए तय आवश्यकताएं पूरी करती है.
याचिका में आरोप लगाया गया है कि पार्टी के बार-बार अनुरोध करने और आवेदन देने के बावजूद चुनाव आयोग 'आप' को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता देने में देरी कर रहा है. याचिका में अदालत से अनुरोध किया गया है कि चुनाव आयोग को एक निश्चित समय सीमा के भीतर 'आप' को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देने का निर्देश दिया जाए.
'आप' ने कहा है कि वह अगले महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है. पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने से उसे राज्य भर में प्रचार करने और समर्थन जुटाने में मदद मिलेगी.
पिछले हफ्ते कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा था कि राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक संगठन के रूप में आम आदमी पार्टी की स्थिति "समीक्षा के अधीन" है.
हालांकि, आम आदमी पार्टी ने देरी को लेकर निराशा व्यक्त की. 'आप' के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यहां तक कि 10वीं कक्षा का एक छात्र भी आपको जवाब देगा, अगर आप पूछें कि आम आदमी पार्टी को नियमानुसार राष्ट्रीय दर्जा मिलना चाहिए या नहीं. मैं नहीं जानता कि चुनाव आयोग क्या कर रहा है."
सिंह ने कहा, "मैं चुनाव आयोग से 'आप' को तुरंत राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देने और यह भी सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि हमें कर्नाटक चुनाव में वे सभी सुविधाएं मिलें, जिनका कोई भी राष्ट्रीय दल हकदार है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं