विज्ञापन

ये लोग सत्ता के लिए साथ आए हैं... पंजाब में बीजेपी-अकाली दल गठबंधन पर बोले केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरा पंजाब देख रहा है कि उन्होंने पिछले 70-75 साल में पंजाब को जो बर्बाद किया, उसे कैसे 5 साल में भगवंत मान ने मेहनत करके पंजाब को फिर से ठीक करने की कोशिश की है.

केजरीवाल ने पंजाब में बीजेपी-अकाली दल गठबंधन को सत्ता के लिए किया गया अलायंस बताया.
IANS
चंडीगढ़:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गठबंधन की घोषणा की. उन्होंने शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब और पूरे देश में यह गठबंधन हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बनेगा. बीजेपी-अकाली दल के इस गठबंधन पर आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे सत्ता के लिए किया गया अलायंस करार दिया है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम लोगों का गठबंधन पंजाब के SC समाज के साथ है, पंजाब के किसानों के साथ है, पंजाब के व्यापारियों के साथ है. ये लोग सत्ता के लिए कभी साथ आ जाते हैं तो कभी अलग हो जाते हैं. हम लोग पंजाब के विकास के लिए काम कर रहे हैं. पूरा पंजाब देख रहा है कि उन्होंने पिछले 70-75 साल में पंजाब को जो बर्बाद किया, उसे कैसे 5 साल में भगवंत मान ने मेहनत करके पंजाब को फिर से ठीक करने की कोशिश की है."

इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वो पंजाब में ये वादा करके आए थे कि 3 महीने में वो नशे को खत्म कर देंगे. लेकिन वहां नशा खत्म नहीं हुआ बल्कि बढ़ा. लेकिन हम वादा करते हैं कि 31 दिसंबर 2029 तक हम पंजाब को पूरी तरह से नशे से मुक्त कर देंगे.

गृह मंत्री ने कहा, "वहां जो AAP पार्टी की सरकार चल रही है, वो एक तरह से वादाखिलाफी वाली सरकार है. इन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है और पंजाब की जनता तय करके बैठी है कि जिन्होंने गुरुओं का अपमान किया है, वो सरकार और उस व्यक्ति, दोनों को हम सहन नहीं करेंगे. आज जब भाजपा और अकाली दल साथ में आ रहे हैं तो मुझे विश्वास है कि पंजाब की जनता का यह फैसला और मजबूत होगा और परिवर्तन होगा."

इसे भी पढ़ें: पंजाब में अकाली दल-बीजेपी गठबंधन का ऐलान, अमित शाह बोले- सुखबीर बादल ही होंगे CM का चेहरा

इसे भी पढ़ें: पंजाब में अकाली के साथ बीजेपी 40+ सीटों पर लड़ सकती है चुनाव, गठबंधन का हुआ ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Elections 2027, BJP-Akali Dal Alliance, Aam Aadmi Party (AAP), Arvind Kejriwal, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com