- 'आप' के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भी बीजेपी को फटकारा
- कहा- ये सारा मामला हताशा का है
- बीजेपी एजेंसियों के जरिए झूठ की इमारत खड़ी कर रही
आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्ला खान (Amanatullah Khan) की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि, ''पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया, लेकिन कोई सुबूत पेश नहीं कर पा रहे. मनीष के घर रेड की कुछ नहीं मिला, अब अमानतुल्ला को गिरफ्तार किया. अभी और भी कई विधायकों को गिरफ्तार करेंगे. लगता है गुजरात में इन्हें बहुत ज्यादा तकलीफ हो रही है.''
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके उक्त बात कही. आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को कल दिल्ली पुलिस की एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहले इन्होंने सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया। कोर्ट के बार बार पूछने पर भी ये कोई सबूत पेश नहीं कर पा रहे
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 17, 2022
फिर मनीष के घर रेड की, कुछ नहीं मिला
अब अमानतुल्लाह को गिरफ़्तार किया है, अभी और भी कई MLAs को गिरफ़्तार करेंगे
गुजरात में लगता है इन्हें तकलीफ़ बहुत ज़्यादा हो रही है https://t.co/oYYu8eMIAw
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि, पिछले कई महीने से एक खास तरीके से भाजपा अपनी एजेंसियों का उपयोग करके झूठ की इमारत खड़ी कर रही है.
उन्होंने कहा कि, पहले सत्येंद्र जैन के घर छापा मारा, मनीष सिसोदिया के यहां छापा मारा. एजेंसियों ने बताया कि सत्येंद्र जैन के करीबियों के यहां छापेमारी में लगभग साढ़े 3 करोड़ रुपये मिले लेकिन एजेंसी यह बताने को तैयार नहीं कि उन करीबियों से जैन का क्या रिश्ता था? उसके बाद मनीष सिसोदिया के यहां छापा मारा गया. घर से लेकर गांव तक छापा मारा गया लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ.
भारद्वाज ने कहा कि, कल अमानतुल्ला के यहां छापा मारा गया. उनके दो ठिकाने हैं. दोनों ठिकानों पर कल छापेमारी के दौरान टीम को कुछ नहीं मिला. अमानत के ठिकानों से टीम को कुछ नहीं मिला. ACB से मेरी बात हुई है और इस पूरे मामले को लेकर ACB ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं, उनके करीबियों के खिलाफ. ये सारा मामला हताशा का है. ये सारा मामला जनवरी 2020 का है. पूछताछ के लिए अमानत को बुलाया गया था और उसके पीछे छापेमारी की गई और उसको अमानत से जोड़ा जा रहा है.
उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी से घबराकर भाजपा अब ये सब कर रही है. एक ऑडियो से यह साफ है कि एसीबी को जांच के दौरान कुछ नहीं मिला. गुजरात में आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव से घबराकर भाजपा अपनी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.
उन्होंने कहा कि, इस मामले में तीन FIR दर्ज की गई हैं जिनमें कहीं भी अमानत का नाम नहीं है. एसीबी ने जानबूझकर ये खबर इस तरीके से दी है जिससे ये लगे कि अमानत के घर से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं जबकि एसीबी की एफआईआर में कहीं भी अमानत का जिक्र नहीं है.
NDTV एक्सक्लूसिव: अरविंद केजरीवाल ने गुजरात को लेकर कहा- अमित शाह को मजबूर...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं