गुजरात (Gujarat) में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं. पिछले कई सालों से गुजरात की सत्ता पर काबिज बीजेपी (BJP) को हराने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकर झोंक दी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पिछले कुछ वक्त से गुजरात में जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं. आज भी केजरीवाल गुजरात के दौरे पर हैं, जहां पर सूरत एयरपोर्ट पर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए दो सवाल पूछे हैं, जिनमें कांग्रेस के बड़े नेताओं के गुजरात में प्रचार करने नहीं आने पर सवाल उठाया तो गुजरात में मुफ्त बिजली-पानी से जुड़े मुद्दे पर भी घेरा.
अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में बीजेपी को कटघरे में खड़ा करते पूछा, "आपकी और कांग्रेस की क्या सेटिंग है? हमको पता चला है कांग्रेस के बड़े नेता यहां प्रचार करने भी नहीं आ रहे. कुछ तो दोनों के बीच में जबरदस्त सेटिंग हुई है."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इसके साथ ही उन्होंने गुजरात में मुफ्त सेवाएं नहीं देने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "गुजरात के लोगों से बीजेपी की क्या दुश्मनी है. बीजेपी क्यों नहीं चाहती कि गुजरात के लोगों को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और मुफ्त बिजली मिले? बीजेपी हिमाचल में मुफ्त बिजली देने की बात करती है, पश्चिम बंगाल में मुफ्त देने की बात करती है, लेकिन गुजरात में मना कर देती है."
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब कल मैं आया चारों तरफ इन्होंने मेरे खिलाफ पोस्टर और बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए. उसमें इन्होंने एक तरफ मेरी फोटो लगाई और उसके बगल में इन्होंने भगवान के खिलाफ बहुत गंदी बात और अपमानजनक बात लिखी. गुजरात के लोग यह सब पसंद नहीं करते. भगवान का इस तरह से अपमान करना गुजरात के लोग पसंद नहीं करते.
ये भी पढ़ें:
* केजरीवाल ने लगाए "जय श्री राम" के नारे, एक दिन पहले ही पार्टी नेता पर लगा था धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
* 'केजरीवाल सच में जय श्रीराम का नारा लगाते हैं तो हिन्दू समाज से मांगें माफी': साध्वी निरंजन ज्योति
* गुजरात में AAP की रैली से पहले BJP समर्थकों ने फाड़े अरविंद केजरीवाल के पोस्टर
"मैं बहुत धार्मिक शख्स हूं..." : वडोदरा में जय श्री राम के नारे लगाने पर बोले अरविंद केजरीवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं