दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के ऐलान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी अब अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमलावर है. सीएम केजरीवाल के इस ऐलान के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी और बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर जमकर हमला बोला. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश के पहले ऐसे सीएम हैं जो अपनी ही सरकार में जेल चले गए. इसके बावजूद भी उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया. वो कह रहे हैं कि बीते कुछ समय में गैर-बीजेपी मुख्यमंत्री को ही जेल में भेजा गया है ये उनका सबसे बड़े झूट में से एक है. हमारे शासन काल में कई नेताओं को जेल भेजा गया है. जो लोग भी जेल गए उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी से अपने पद से इस्तीफा भी दिया.
"केजरीवाल ने शहीद भगत सिंह की प्रतिष्ठा को धूल में मिलाया"
सुधांशु त्रिवेदी भारतीय राजनीति में इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है कि शराब घोटाले का दोषी महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा था. अब वह अपने आप की तुलना शहीद भगत सिंह से कर रहे हैं. केजरीवाल ने ऐसा करके शहीद भगत सिंह की प्रतिष्ठा को धूल में मिलाने का काम किया है.हम इसकी घोर निंदा करते हैं. जब आप जेल में थे तब तक आपने अपना इस्तीफा नहीं दिया लेकिन आज जब आप जेल से बाहर हैं तो अपने पद से अगले 48 घंट में इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दिल्ली की जनता इस 48 घंटे का रहस्य जानना चाहती है. अगर आपको बतौर सीएम काम ही नहीं करना तो आपको ये 48 घंटे चाहिए क्यों ? इसका साफ मतलब ये है कि इस पार्टी के अंदर अब दो फांग हो चुके हैं.और अब आपसे ये संभल नहीं रहा है. आप चुनाव जल्दी चाहते हैं. कहीं ऐसा तो नहीं चुनावी दंगल में उतरने की जो बात आ रही, आपके पार्टी के अंदर कोई दंगल हो रही है जिसे संभालना मुश्किल होगा . मैं तो ये साफ करना चाहता हूं कि अब केजरीवाल का चरित्र, आचरण और बयान संदिग्ध है.
"महिला को अपने घर बुलाकर पिटवाने वाला ईमानदारी की बात कर रहा है"
बीजेपी के नेता वीरेंद्र सचदेवा ने भी अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो सीएम महिला को अपने घर में बुलाकर पिटवाता हो वो अब ईमानदारी की बात कर रहे हैं. इस्तीफा देने से पहले दो दिन जो मांगे हैं वो सिर्फ पैसा बंटोरने के लिए हैं.मुझे लगता है कि अब दिल्ली की सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए और तुरंत चुनाव कराने चाहिए.
मैं केजरीवाल से एक सवाल पूछता हूं कि आपके सारे गुनाह माफ, ये बताओ अगर आपने शराब नीति में घोटाला नहीं किया तो जांच शुरू होते ही उस नीति को वापस क्यों लिया था. पूरी आम आदमी पार्टी इस घोटाले में दोषी है.इन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है. दिल्ली की जनता जानती है कि आपने दिल्ली को लूटने का काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं