धर्म संसद में हिस्सा लेने उत्तर प्रदेश के बलिया आयी केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आम आदमी पार्टी के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम की मौजूदगी में लोगों को देवी देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाए जाने के सवाल पर कहा कि अरविंद केजरीवाल एक रामलीला में जाकर जय श्रीराम बोलते हैं और उनके मंत्री कहते हैं कि हम भगवान विष्णु को नहीं मानते, ये अरविंद केजरीवाल को पूछना चाहिए.
उन्होंने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है कि राजनीतिक रोटियां सेंकने के कारण हमारे भगवान ब्रम्हा, विष्णु और महादेव तीनों शक्तियों को चुनौती देने का काम कर रहे हैं. आप बौद्ध धर्म में जाइये बौद्ध धर्म अलग नहीं है. यदि हम इतिहास को देखें तो डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर इस्लाम या ईसाई धर्म स्वीकार कर सकते थे, लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं मैं हिन्दू हूं और बौद्ध धर्म हिन्दू का ही है, इसलिए बौद्ध धर्म हमसे अलग नहीं है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि हम तो बुद्ध को भी भगवान मानते हैं और यदि वो बौद्ध धर्म का संकल्प ले कर बौद्ध धर्म स्वीकार करते हैं तो मुझे लगता है कि उनको इतिहास देखना चाहिए. हमारे यहां जब अवतारों की गणना होती है तो भगवान बुद्ध को भी अवतार मानते हैं.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता बौखला चुके हैं. विवेक नहीं है. सत्ता मिलती है तो बौखलाहट आती ही है. ये तो अरविंद केजरीवाल को देखना चाहिए. वो कहते हैं कि सरकार में आया तो अयोध्या की तीर्थयात्रा कराऊंगा. अब उनको सोचना है कि उनके मंत्री क्या बोलते हैं. यदि अरविंद केजरीवाल सचमुच में जय श्रीराम का नारा लगाते हैं तो स्वयं हिन्दू समाज से माफी मांगें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं