गुजरात के वडोदरा में आम आदमी पार्टी की रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने "जय श्री राम" का नारा लगाया. अरविंद केजरीवाल द्वारा "जय श्री राम" का नारा लगाना इसलिए भी चर्चाओं में बना हुआ है क्योंकि एक दिन पहले ही पहले उनकी पार्टी के नेता के ऊपर दिल्ली में एक सभा के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा था. गुजरात में रैली के दौरान नारा लगाने के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि वो (BJP) मेरे बारे में गलत बातें करते हैं. मुझे फर्क नहीं पड़ता. लेकिन वो मुझसे नफरत करने के चक्कर में भगवान का भी अपमान कर रहे हैं. केजरीवाल ने रैली के दौरान "जय श्री कृष्ण" के भी नारे लगाए. इससे पहले आप के कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल के आसपास लगे आप विरोध पोस्टर्स को हटाया था.
आप कार्यकर्ताओं ने उन रास्तों से भी इन पोस्टर्स को हटाया था जिनसे होते हुए सीएम केजरीवाल को सीधे रैली स्थल तक पहुंचते. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ फिलहाल दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं. गुजरात में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बता दें कि वडोदरा में रैली से पहले सीएम केजरीवाल ने दाहोद में भी एक रैली को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने इस दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात में जीत रही है. यहां पार्टी की 94-95 सीट आ रही है. चुनाव में 40-50 दिन रह गए हैं, धक्का मारेंगे कि दिल्ली-पंजाब का रिकॉर्ड टूट जाएगा. 1 दिसंबर के दिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी. उसके बाद सबसे पहले भ्रष्टाचार खत्म करेंगे.
उन्होंने कहा कि गरीब से गरीब आदमी टैक्स देता है. लेकिन वो पैसे कहां जाते हैं? ढाई लाख करोड़ रुपये गुजरात सरकार खर्च करती है. 27 साल में इन लोगों ने काम नहीं किया. बीवी के नाम, बेटे के नाम जमीन ली. जो अब तक पैदा नहीं हुए उसके नाम भी जमीन ले रखी है. आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी एक-एक पैसा इनसे वापस लेंगे क्योंकि हर चीज महंगी हो रही है.
केजरीवाल ने कहा, " दिल्ली-पंजाब में बिजली मुफ्त कर दी, पुराने बिल सारे माफ कर दिए. लोगों के जीरो बिल आते हैं. 42 लाख दिल्ली और 50 लाख पंजाब के लोगों के जीरो बिल आते हैं. 1 मार्च से गुजरात में लोगों के बिल जीरो आएंगे. 5 हज़ार यूनिट गुजरात सीएम को और 4 हज़ार मंत्रियों को फ्री बिजली मिलती है. जनता को फ्री बिजली मिलती है तो इन्हें मिर्ची लग जाती है. 1 मार्च से बिल जीरो आया करेगा. 18 साल से ऊपर की जो महिलाएं हैं, उन सभी के अकाउंट में 1 हज़ार हर महीने दिए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि पैसे को कमी के कारण बेटियों की पढ़ाई छूट जाती है. बहनों की जेब में हजार रुपये जाएंगे तो वो बच्चों को सही से पाल पाएंगी. दिल्ली में हमने सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए. पहले बहुत बुरी हालत थी, जैसे अभी गुजरात के स्कूलों की है. लेकिन अब वहां आईएएस, जज और रिक्शावालों के बच्चे एक बेंच पर बैठते हैं. अच्छी पढ़ाई से भारत आगे बढ़ेगा. गुजरात के सरकारी स्कूल ठीक करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं