गुजरात में अरविंद केजरीवाल को अपनी रैली से पहले बीजेपी (BJP) के समर्थकों के गुस्से का सामना करना पड़ा है. बीजेपी समर्थकों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के नेता द्वारा दिल्ली में 'हिन्दू विरोधी' टिप्पणी के बाद उनकी भावनाएं आहत हुई हैं. इसी गुस्से में उन्होंने वडोदरा में होने वाली अरविंद केजरीवाल की रैली से पहले रैली स्थल के बाहर लगे होर्डिंग्स और पोस्टर को फाड़ा है. बीजेपी समर्थकों ने अरविंद केजरीवाल के पोस्टर के साथ-साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान के पोस्टर को भी निशाना बनाया है. इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
ये गुंडागर्दी गुजरात में भाजपा की हार की बौखलाहट दर्शा रही है।#GujaratWithAAP pic.twitter.com/wBfyqVaP8S
— Durgesh Pathak (@ipathak25) October 8, 2022
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने इस घटना को लेकर एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि ये गुंडागर्दी गुजरात में भाजपा की हार की बौखलाहट को दर्शा रही है. उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दाहोद में इस घटना को लेकर इशारों-इशारों में अपनी रैली में कहा कि अगर गुंडई और भ्रष्टाचार चाहिए तो उनको वोट देना. स्कूल-अस्पताल बनवाने हैं, तो मेरे पास आ जाना. मैं और भगवंत मान भी फक्कड़ आदमी हैं. पहले दिल्ली फिर पंजाब जीते अब गुजरात जीतेंगे. यही तो धर्म है पुण्य है आम आदमी की सेवा कर रहे हैं. इनके बहुत बड़े नेता से पत्रकार ने पूछा कि इतने लोग बेरोजगार हैं तो उन्होंने कहा कि ये लोग निकम्मे हैं. मुझे गुस्सा आया कि इतना अहंकार कैसे आ गया है इनके अंदर. अरे निकम्मे हमारे नहीं तुम्हारे बच्चे हैं. हमारे बच्चों को मौका देकर देखो तुम्हारे बच्चों को पीछे छोड़ देंगे. 20,000 से ज्यादा सरकारी नौकरी 6 महीने में ही पंजाब में दे दी."
केजरीवाल ने कहा, " हम हर बेरोजगार युवा को 3 हज़ार देंगे. 10 लाख नई सरकारी नौकरी मिलेगी. गुजरात में पेपर लीक होने नहीं देंगे. पेपर लीक पर 10 साल जेल भेजेंगे. 1 घण्टे के सफर 3 घण्टे में होता है. सड़कें ठीक करेंगे. पंजाब में 5 फसलों पर एमएसपी दे दी है. यहां भी 5 फसलों पर एमएसपी देंगे. अयोध्या में अगले साल भगवान राम मंदिर तैयार हो जाएगा. आना जाना रहना खाना पीना महंगा है. दिल्ली में फ्री में दर्शन होते हैं. स्पेशल ट्रेन चलती है सब फ्री होता है. जब ट्रेन जाती है तो मैं छोड़ने जाता हूँ वापस आता है तो लेने जाता हूं. लोग बहुत आशिर्वाद देते हैं. गुजरात में सरकार बनने पर फ्री दर्शन करवाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं