राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल सहित सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसियों ने जो सबूत पेश किए वे कमजोर और अपर्याप्त थे, इसलिए मुकदमा चलाना संभव नहीं था. बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ रोड शो निकाला और मीडिया को संबोधित किया.